जम्मू-कश्मीर के अखनूर में GREF कैंप पर आतंकी हमला, 3 की मौत
GREF कैंप लाइन ऑफ कंट्रोल से 2 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। आतंकी हमले के बाद सभी आर्मी कैंपों को अलर्ट कर दिया गया है।
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के अखनूर में जनरल रिजर्व इंजीनियरिंग फोर्स (GREF) के कैंप पर हुए आतंकी हमले में बीआरओ के तीन कर्मचारियों की मौत हो गई है। हमला सोमवार सुबह हुआ है। GREF का यह कैंप लाइन ऑफ कंट्रोल के पास है। आतंकी हमले के बाद इलाके को सुरक्षाबलों ने घेर लिया और हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। आतंकियों की तलाश में तलाशी अभियान जारी है।

बीती रात की थी घुसपैठ
अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, आतंकी हमले में GREF के साथ काम कर रहे तीन कर्मचारियों की मौत हो गई है। आतंकियों की ओर से की गई अंधाधुंध फायरिंग में पहले तीनों घायल हुए थे। खुफिया विभाग के अधिकारियों ने कहा कि आतंकी बीती रात सीमा पार से घुसपैठ करके आए थे और सोमवार सुबह हमले को अंजाम दिया। हमले के बाद अखनूर में स्कूल-कॉलेज बंद रखे गए हैं। पढ़ें: पाकिस्तानी चैनल का दावा- मोदी-डोभाल ने की ओम पुरी की हत्या
LOC से 2 किलोमीटर है कैंप
GREF कैंप लाइन ऑफ कंट्रोल से 2 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। आतंकी हमले के बाद सभी आर्मी कैंपों को अलर्ट कर दिया गया है। इसके अलावा राज्य पुलिस को भी चौकन्ने रहने की हिदायत दी गई है। हमले के बाद इसके में छानबीन जारी है।












Click it and Unblock the Notifications