आवारा कुत्तों का आतंक, तीन महीने के मासूम को मार डाला

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में आवारा कुत्तों ने तीन महीने की मासूम को मौत के घाट उतार दिया है। यह घटना बेहट क्षेत्र के दयालपुर गांव में हुई, जहां घर के आगन में सो रहे तीन महीने के मासूम को उठा ले गया। इधर बच्चा गायब होने के बाद परिवार वाले परेशान हो गए। लेकिन मंगलवार की सुबह खेत में बच्चे का शव मिला जिसका सिर गायब था।

three month old mauled to death by stray dogs in Saharanpur

बता दें कि पिछले साल अप्रैल में सीतापुर जिले में आवारा कुत्तों ने एक दर्जन से अधिक बच्चों को मार डाला था। स्थिति ये आ गई थी कि लोगों ने अपने बच्चों को स्कूल जाने और घरों से बाहर निकलने से रोक दिया था, अगर भेजते भी थे तो साथ जाते थे। ग्रामीण क्षेत्रों में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या को देखते हुए इनके समाधन की मांग कर रहे हैं।

हालांकि कुत्तों पकड़ने के लिए मथुरा से एक विषेश टीम को बुलाया गया है। वहीं इस घटना के बाद से दयालपुर और आसपास के गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों का मानना है कि आवारा कुत्तों को पकड़ने और समस्या का हल निकालने के लिए प्रशासन से कई बार शिकायत किया गया लेकिन कुछ नहीं हुआ। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक इलाके में आवारा कुत्तों की धर-पकड़ नहीं की जाएगी तब तक उनके द्वारा नुकसान पहुंचाने का डर लोगों में बना रहेगा। वहीं इस घटना के बाद से परिवार में मातम छाया हुआ है।

यह भी पढ़ें- प्रेमी के साथ संबंध बनाते छोटी बहन ने देख लिया, शादीशुदा बड़ी बहन ने मार डाला

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+