प्रेमी के साथ संबंध बनाते छोटी बहन ने देख लिया, शादीशुदा बड़ी बहन ने मार डाला

Recommended Video

    प्रेमी के साथ संबंध बनाते छोटी बहन ने देख लिया, शादीशुदा बड़ी बहन ने मार डाला

    अयोध्या। धर्मनगरी अयोध्या में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक बहन ने नाजायज रिश्ते के लिए अपनी ही छोटी बहन की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद लाश को गन्ने के खेत में फेंक दिया। घटना 21 जून की रात की है। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए मृतका की बड़ी बहन और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

    छोटी बहन ने प्रेमी से संबंध बनाते देख लिया था

    छोटी बहन ने प्रेमी से संबंध बनाते देख लिया था

    मामला अयोध्या के गोसाईगंज थाना क्षेत्र का है। जमुनीपुर के मजरे जमपुरवा की रहने वाली सुषमा की शादी पड़ोसी जिले अंबेडकरनगर के अहिरौली थाना क्षेत्र में हुई थी। विवाहिता सुषमा अपने पति के साथ मायके आई हुई थी। शादी से पहले उसका विनोद निषाद से अफेयर था। एक दिन विनोद निषाद से संबंध बनाते हुए उसकी छोटी बहन ममता ने देख लिया था। ममता से अपनी बड़ी बहन को यह खतरा था कि इस नाजायज रिश्ते को वो समाज के सामने खोल कर रख देगी। इस डर से विवाहिता सुषमा व उसके प्रेमी विनोद ने उसकी हत्या की साजिश रच डाली।

    प्रेमी के साथ मिलकर की हत्या

    प्रेमी के साथ मिलकर की हत्या

    21 जून की रात विवाहिता का पति व उसका पिता शालिगराम खेत गए थे। रात के करीब 10 बजे सब लोग अपनी चारपाई पर सो गए। एक चारपाई पर मां और एक चारपाई पर सुषमा और उसकी बहन ममता लेट गई। रात करीब दो सुषमा का प्रेमी विनोद आया और अपनी प्रेमिका सुषमा के साथ मिलकर चारपाई पर ही अपनी छोटी बहन ममता की गला घोंटकर हत्या कर दी।दोनों ने लाश को बगल में ही गन्ने के खेत में फेंक दिया।

    महिला और उसका प्रेमी गिरफ्तार

    महिला और उसका प्रेमी गिरफ्तार

    देर रात करीब 3:30 बजे जब पिता और पति वापस घर लौटे तो देखा चारपाई पर उसकी छोटी बेटी ममता नहीं थी। काफी खोजबीन के बाद ममता का शव बगल के गन्ने के खेत में मिल गया। उसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच किया तो पिता ने गांव के ही विनोद निषाद पर शक जताते हुए नामजद तहरीर दे दी। उसके बाद पुलिस ने विनोद निषाद पर थर्ड डिग्री का इस्तेमाल करते हुए पूरी कहानी का पर्दाफाश कर दिया। प्रेमी और प्रेमिका अब सलाखों के पीछे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+