कोरोना की दवा कहकर नकली स्वास्थ्यकर्मी ने दे दिया जहर, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

चेन्नई, जून 28। तमिलनाडु के इरोड जिले में कोरोना की दवाई के नाम पर एक परिवार को जहर दिए जाने का मामला सामने आया है। इस घटना में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक, किसी नकली स्वास्थ्यकर्मी ने ये जहर की गोलियां दी थी, जिस वजह से तीनों लोगों की मौत हो गई।

Death

उधार के पैसों से जुड़ा है मामला

बताया जा रहा है कि ये मामला उधार के पैसों का है। पुलिस जांच में सामने आया है कि इरोड के ही रहने वाले 43 वर्षीय कल्याणसुंदरम ने 72 साल के करुप्पनकाउंडर को कुछ महीने पहले 15 लाख रुपए उधार दिए थे। कल्याणसुंदरम अब अपने पैसे वापस मांग रहा था, लेकिन करुप्पनकाउंडर पैसे लौटाने में असमर्थ था। कई दिनों तक पैसे नहीं मिलने की वजह से कल्याणसुंदरम ने करुप्पनकाउंडर और उसके परिवार खत्म करने की साजिश रच डाली।

इस तरह साजिश को दिया अंजाम

इस साजिश को अंजाम देने के लिए कल्याणसुंदरम ने सबरी नाम के शख्स की मदद मांगी। सबरी स्वास्थ्य विभाग का कर्मचारी बनकर करुप्पनकाउंडर के घर पहुंचा। यहां 26 जून को सबरी ने करुप्पनकाउंडर से कहा कि परिवार में किसी को खांसी, जुकाम तो नहीं है और ये कहकर जहर वाली गोलियां करुप्पनकाउंडर को दे दी। सबरी ने कहा कि ये इम्यूनिटी बूस्ट करने की दवा है। करुप्पनकाउंडर और उनकी पत्नी मल्लिका, बेटी दीपा और घरेलू सहायिका कुप्पल ने वो गोलियां खा ली, जिसके बाद तीन की मौत हो गई। पुलिस ने सबरी और कल्याणसुंदरम को गिरफ्तार कर लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+