Video: बीच रास्ते लड़की से छेड़छाड़ करने लगा मनचला, उसी की स्कूटी से टकराकर हुआ घायल
जम्मू-कश्मीर में लड़की से छेड़छाड़ करने की कोशिश करने की सजा मनचले को तुरंत मिल गई। तीन मनचले लड़की को बीच राह पर छेड़ने की कोशिश कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार से आ रही उसकी स्कूटी से एक को टक्कर लग गई।
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में लड़की को छेड़ रहे तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ये तीन मनचले लड़की से छेड़छाड़ करने के लिए उसे रास्ते में रोकने की कोशिश करने लगे। तीनों युवक बाईक पर थे और लड़की को अकेला आते देख इनमें से एक उतर कर बीच सड़क पर खड़ा हो गया। इस दौरान घबराहट में सामने से स्कूटी से आ रही लड़की का बैलेंस बिगड़ गया और वो उसी युवक से स्कूटी जा टकराई। मनचलों की छेड़छाड़ का ये वीडियो वहां किसी घर में से बनाया गया है।

जम्मू-कश्मीर में लड़की से छेड़छाड़ करने की कोशिश करने की सजा मनचले को तुरंत मिल गई। डोडा जिले में तीन मनचलों ने एक लड़की से छेड़छाड़ के लिए उसका रास्ता रोकने की कशिश की। तीन बाइकसवार युवक एक गली में स्कूटी से जा रही लड़की से छेड़छाड़ करने की कोशिश करने लगे। इसके लिए युवकों ने उसका रास्ता रोकने की कोशिश की। एक युवक बाइक से उतर कर लड़की को रोकने के लिए बीच सड़क पर खड़ा हो जाता है। वो सामने से स्कूटी से आ रही लड़की को रोकने के लिए आगे बढ़ता ही है कि स्कूटी से टकरा जाता है।
ये भी पढ़ें: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप से पुतिन ने कहा, रूस की वेश्याएं दुनिया में सबसे खूबसूरत
घबराहट में लड़की की स्कूटी संतुलन खो देती है और बीच रास्ते में खड़े युवक से जा टकराती है। लड़की स्कूटी के साथ ही थोड़ी आगे जाकर गिरती है। इसके बाद वीडियो में दिखाई देता है कि बाकी दोनों युवक घायल लड़के को उठाने आते हैं, वहीं लड़की की किसी ने मदद की या नहीं, इसकी जानकारी नहीं है। वीडियो वहीं पास में किसी घर से बनाया गया प्रतीत होता है। पुलिस ने मामले में तीनों मनचलों को गिरफ्तार कर लिया है।
ये भी पढ़ें: कठुआ गैंगरेप मामले में दिल्ली की फॉरेंसिक लैब की रिपोर्ट से हुआ बड़ा खुलासा












Click it and Unblock the Notifications