Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

पीएम मोदी ने साधा यूपीए पर निशाना, वर्ल्ड बैंक में काम कर चुके लोग भारत की सुधरी रैंकिंग पर सवाल उठा रहे हैं

पीएम नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर वार करते हुए कहा कि कुछ लोगों को भारत की बिजनेस रैकिंग 142 से 100 होने की बात समझ नहीं आती है।

नई दिल्ली। वर्ल्ड बैंक कि 'ईज ऑफ डूइंग बिजनस' में भारत की रैकिंग में सुधार पर राजनीति हो रही है। इसी बीच पीएम नरेंद्र मोदी ने पूर्व की यूपीए सरकार और कांग्रेस पर हमला बोला है। पीएम मोदी ने कटाक्ष करते हुए कहा कि वर्ल्ड बैंक में काम कर चुके लोग भी भारत की रैंकिंग में हुए सुधार पर सवाल उठा रहे हैं। पीएम मोदी ने 2004 से 2014 तक के साल का जिक्र करते हुए पूर्व की मनमोहन सिंह की सरकार पर निशाना साधा।

 पीएम मोदी ने साधा यूपीए पर निशाना, वर्ल्ड बैंक में काम कर चुके लोग भारत की सुधरी रैंकिंग पर सवाल उठा रहे हैं

दिल्ली स्थित प्रवासी भारतीय केंद्र में इंडिया बिजनेस रिफॉर्म पर आयोजित सम्मेलन में पीएम नरेंद्र मोदी ने इज ऑफ डूइंग बिजनेस में भारत की रैकिंग सुधार का जिक्र करते हुए आलोचकों पर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा कि इस समय उत्सव का माहौल है. विश्व बैंक ने भारत के आर्थ‍िक क्षेत्रों में हुए सुधार को सराहा है। ईज ऑफ डूइंग बिजनेस से लोगों का जीवन भी आसान बन रहा है। पीएम नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर वार करते हुए कहा कि कुछ लोगों को भारत की बिजनेस रैकिंग 142 से 100 होने की बात समझ नहीं आती है। उनको फर्क नहीं पड़ता है। पीएम मोदी ने कहा कि यह तब है जब कुछ लोग वर्ल्ड बैंक में रह चुके हैं। वही लोग आज भारत की रैंकिंग पर सवाल उठा रहे हैं।

पीएम ने विपक्ष पर तंज कसा

देश में हो रहे आर्थि‍क सुधारों पर पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि 'और क्या काम है मेरे पास, बस एक ही काम है कि यह देश, मेरे देश की सेवा. सौ करोड़ लोग और उनके जीवन में बदलाव लाना।' पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर तंज कसते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि 'मैं वैसा पीएम हूं जिसने वर्ल्ड बैंक की बिल्ड‍िंग भी नहीं देखी और जबकि पहले वर्ल्ड बैंक चलाने वाले लोग यहां बैठा करते थे।' पीएम मोदी ने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि विपक्ष को कुछ करना है नहीं और जो हो रहा है उस पर सवाल उठाना है।

हमारे प्रयासों को गति मिल रही है

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत उस पोजिशन पर पहुंच गया है, जहां से वह अब आगे ही बढ़ेगा. उनके प्रयासों को अब गति मिलनी शुरू हो गई है। पीएम मोदी ने बताया कि हालांकि इज ऑफ डूइंग रिपोर्ट में जीएसटी के निर्णय को शामिल नहीं किया गया है। जबकि जीएसटी के साथ हम एक नए मॉर्डन टैक्स पॉलिसी की ओर आगे बढ़ रहे हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+