नरेंद्र मोदी की 'जबरा' फैन है ये डॉक्टर, PM कोष में किए 45 लाख रुपए दान, जानिए वजह
नई दिल्ली। अभिनेता और नेता के दुनिया भर में कई तरह के फैन होते हैं। लेकिन पीएम नरेंद्र मोदी के फैन्स सबसे अलग हैं। जी हां पीएम मोदी की एक फैन ऐसी है जिसने भारत राहत कोष में 45 लाख रुपए दान में दिए हैं। इस फैन का नाम है डॉ. मेघा महाजन (30) है। मेघा प्रधानमंत्री मोदी के स्वच्छ भारत अभियान से काफी प्रभावित थीं। इसी प्रेरणा के चलते उन्होंने भाजपा सरकार के स्वच्छता अभियान से प्रेरित होकर 45 लाख रुपए स्वच्छ भारत राहत कोष को दान में दिए हैं।

डीएनए में छपी खबर के अनुसार डॉ. मेघा महाजन पेशे से डेंटल सर्जन हैं और जम्मू की रहने वाली हैं। उन्होंने पति से रिश्ते खराब होने के बाद 2011 में तलाक के लिए केस फाइल किया। लोगों का सोचना है कि एलीमनी के नाम पर महिलाएं पैसों की मांग करती हैं।
उन्होंने कहा मैं आज के समय की पढ़ी लिखी महिला हूं और मुझे अपना जीवन गुजारने के लिए इन पैसों की कोई जरुरत नहीं है। इसीलिए मैं ये राशि एक ऐसे काम में लगाना चाहती हूं जिससे समाज के लोगों का भला हो सके। इसके अलावा उन्होंने स्वच्छ भारत समिति को एयर प्यूरिफिकेशन प्रोजेक्ट के संबंध में एक पत्र भी लिखा है।












Click it and Unblock the Notifications