इस नई राजनीतिक पार्टी ने बढ़ाई 'आप' की परेशानी, कहा- केजरीवाल को देंगे करारी हार

नई दिल्ली। दिल्ली की सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी के लिए एक नई राजनीतिक पार्टी मुसीबत बनकर आ गई है। इस नई पार्टी से आप इस कदर परेशान है कि इसके नेता दिल्ली हाईकोर्ट तक पहुंच गए। दरअसल इस नई पार्टी का चिन्ह भी झाड़ू ही है और नाम भी आप (आपकी अपनी पार्टी- पीपल्स) ही है। इस नई आप ने आम आदमी पार्टी के खिलाफ लोकसभा चुनाव में 5 उम्मीदवार उतारने का फैसला किया है।

this new political party is a problem for aap, says- will beat kejriwal in loksabha elections

आपकी अपनी पार्टी के अध्यक्ष बनाए गए रामबीर चौहान ने कहा कि 'हमारा एकमात्र उद्देश्य मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी के झूठ को उजागर करना है। हम दिल्ली की सभी सात सीटों से चुनाव लड़ेंगे और चुनावों में केजरीवाल को एक बड़ा शून्य सौंपेंगे।'

वहीं आम आदमी पार्टी ने आपकी अपनी पार्टी के पंजीकरण पर आपत्ति जताते हुए कहा है कि दोनों पार्टियों का एक सा नाम और एक सा चुनाव चिन्ह होने से मतदाताओं को कंफ्यूजन हो जाएगा। आप ने इस नई पार्टी के पंजीकरण रद्द करने की मांग की है। बता दें कि कि रामबीर बसपा के पूर्व सदस्य रहे हैं और उन्होंने बुराड़ी से 2015 का विधानसभा चुनाव लड़ा था। आप की शिकायत पर उन्होंने कहा कि- 25 से अधिक पार्टियां हैं जो भाजपा के समान हैं। हमारी पार्टी केवल एक ही नहीं है, कम से कम छह अन्य राजनीतिक दलों के पास 'आप' का संक्षिप्त नाम है।

यह भी पढ़ें- लोकसभा चुनाव 2019: पश्चिमी दिल्‍ली लोकसभा सीट के बारे में जानिए

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+