Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

30 दिन के टूर पर निकला और बिना कुछ किए घटा लिया 14 किलो वजन, बड़ी रोचक है ये कहानी

उपवास के दौरान एक दिन बिना खाना खाए रहना जब इतना मुश्किल हो जाता है, तो जरा सोचिए कि पूरा एक महीना अगर बिना खाए रहना हो तो? नामुमकिन लग रहा है न, लेकिन ये कारनामा एक लड़के ने कर दिखाया है। घूमने के शौक में एक लड़का पूरे एक महीने तक भूखा रहा। इस दौरन वो केवल नारियल पानी पीता रहा

Travel

नई दिल्ली। उपवास के दौरान एक दिन बिना खाना खाए रहना जब इतना मुश्किल हो जाता है, तो जरा सोचिए कि पूरा एक महीना अगर बिना खाए रहना हो तो? नामुमकिन लग रहा है न, लेकिन ये कारनामा एक लड़के ने कर दिखाया है। घूमने के शौक में एक लड़का पूरे एक महीने तक भूखा रहा। इस दौरन वो केवल नारियल पानी पीता रहा और अन्न का एक निवाला भी नहीं खाया। ऐसा उसने पैसा बचाने के लिए किया।

बिना पैसों के ही घूमने निकल गए दो दोस्त

बिना पैसों के ही घूमने निकल गए दो दोस्त

अनुज और इशांत नाम के दो दोस्तों ने घूमने का तय किया। वो पूरा देश घूमना चाहते थे, लेकिन इसके लिए जेब में बिल्कुल भी पैसे नहीं थे। इसलिए इन दो दोस्तों ने तय किया कि वो बिना पैसे के ही घूमने निकलेंगे। रास्ते में पैसे कमाने के लिए उन्होंने अजीब-अजीब नौकरियां भी कीं। ट्रेन में डांस और न जाने क्या-क्या।

30 दिन में बस पीता रहा नारियल पानी

30 दिन में बस पीता रहा नारियल पानी

इसके बाद इन्होंने तय किया कि ये ओडिशा सिर्फ नारियल पानी पर घूमेंगे।, यानि की कोई खाना नहीं, 30 दिनों तक बस केवल नारियल पानी पियेंगे। ये टास्क जितना मुश्किल लग रहा है, असल में उससे भी ज्यादा मुश्किल था। टास्क शुरू होने के तीव दिन बाद ही इशांत ने इसे छोड़ दिया। उनसे अब भूखा नहीं रहा जा रहा था लेकिन अनुज ने टास्क जारी रखा।

एक महीने में कम हुआ 14 किलो वजन

एक महीने में कम हुआ 14 किलो वजन

अनुज ने पूरा एक महीना सिर्फ नारियल पानी पी कर ट्रैवल किया। उन्होंने ये चैलेंज फरवरी से मार्च के बीच में किया उन्होंने एक इंस्टाग्राम पेज बनाया 'sirfnariyal' और इसपर पहले दिन से लेकर आखिरी दिन तक पूरा अपडेट रखा। उन्होंने अपने इंट्रो में लिखा, '30 दिन को ओडिशा में सिर्फ नारियल पानी पे घूम रहा हूँ। ना उसकी मलाई और ना सादा पानी।'

ये भी पढ़ें: ट्विटर पर इस सवाल का जवाब देकर ट्रोल हुईं सोनम कपूर, क्या आपको मालूम है सही जवाब?

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+