Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

ट्विटर पर इस सवाल का जवाब देकर ट्रोल हुईं सोनम कपूर, क्या आपको मालूम है सही जवाब?

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर को एक बार फिर सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया है। इस बार ट्रोल होने के पीछे उनका कोई विवादित बयान नहीं, बल्कि एक पहेली है। सोनम ने हाल ही में ट्विटर पर एक पहले का जवाब लिखा और इसी पर वो ट्रोल हो गईं।

Sonam Kapoor

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर को एक बार फिर सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया है। इस बार ट्रोल होने के पीछे उनका कोई विवादित बयान नहीं, बल्कि एक पहेली है। सोनम ने हाल ही में ट्विटर पर एक पहले का जवाब लिखा और इसी पर वो ट्रोल हो गईं। दरअसल सोनम ने उस पहेली का गलत जवाब लिखा था, इसके बाद तो जैसे सोशल मीडिया यूजर्स ने उनकी क्लास लगानी शुरू कर दी। पढ़िए किस जवाब पर एक बार फिर ट्रोल हुईं सोनम...

इस बार जवाब देकर ट्रोल हुईं सोनम

इस बार जवाब देकर ट्रोल हुईं सोनम

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। पिर चाहे विभिन्न मुद्दों पर अपनी बात रखना हो या फिर ट्रोल्स को जवाब देना, सोनम ट्विटर का भरपूर इस्तेमाल करती हैं। हाल ही में सोनम ने इस मीडिया प्लैटफॉर्म का इस्तेमाल अपनी मैथ की नॉलेज दिखाने के लिए किया। फिल्मफेयर मैगजीन के एडिटर जितेश पिल्लई ने ट्विटर पर एक पहेली डाली थी, जिसके जवाब में सोनम ट्रोल हो गईं।

गलत निकला सोनम का जवाब

जितेश पिल्लई ने ट्विटर पर एक तस्वीर डाली, जिसमें एक पहले थी। पहेली ये थी कि सामने वाले को बताना था कि तस्वीर में कितने ट्राइएंगल यानि त्रिकोण हैं। सोनम कपूर ने इस पहेली को हल करने में जरा भी देर नहीं लगाई और तुरंत जवाब दिया '7'। बस फिर क्या था, ट्विटर यूजर्स तुरंत सोनम की गलती निकालने हाजिर हो गए। कई लोगों ने लिखा कि सोनम को जाकर ट्यूशन लेने चाहिए, तो कई ने उनकी तुलना बिहार की फेक टॉपर रूबी रे से कर दी।

सोनम ने जल्द ही मान ली अपनी गलती

सोनम ने जल्द ही मान ली अपनी गलती

हालांकि सोनम ने कुछ देर बाद ही अपनी गलती स्वीकार ली। गलत जवाब लिखने के कुछ देर बाद ही सोनम ने लिखा, 'मैं मैथ्स में बहुत बुरी हूं। जैसे ही मैंने ये ट्वीट किया, मुझे मालूम था कि मैं गलत हूं और अभी भी सही जवाब नहीं मालूम।' ये पहली बार नहीं है जब सोनम को उनके किसी ट्वीट के लिए ट्रोल किया गया हो। इससे पहले नेपोटिज्म और पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान को विश करने को लेकर भी सोनम को ट्रोल्स का सामना करना पड़ा था।

ये भी पढ़ें: आईब्रो बढ़ाने और ब्रा न पहनने से कोई फेमिनिस्ट नहीं हो जाता: सोनम कपूर

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+