ट्रेन में महिलाओं के साथ छेड़खानी कर रहा था इस बड़ी पार्टी का नेता, धरा गया

नई दिल्ली। चेन्नई में राजनीतिक पार्टी डीएमके की कार्यकारिणी समिति के एक सदस्य आर चंद्रन को महिलाओं के साथ बदसलूकी के आरोप में गिरफ्तार किया गया। 65 साल के पार्टी सदस्य में ट्रेन में सफर के दौरान ये हरकत करने के आरोप लगे हैं। पुलिस ने बताया कि कुछ महिलाओं ने चेन्नई के एक पुलिस थाने में आर चंद्रन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। बुधवार रात को उन्हें सलूर के पास से गिरफ्तार किया गया। वे सुलूर के पूर्व पंचायत प्रमुख हैं। घटना 8 मार्च की है। एफआईआर के अनुसार महिलाओं ने चंद्रन की हरकतों से तंग आकर चेन खींचकर ट्रेन रुकवाई थी।

this leader of a big party arrested for misbehaving with women

बता दें कि नेता द्वारा ऐसी हरकत का ये कोई पहली मामला नहीं है। इससे पहले मैसूर में ऐसा मामला सामने आया था। यहां एक सभा के दौरान कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया एक महिला के साथ बदसलूकी करते दिखे थे। यहां वे महिला द्वारा सवाल पूछे जाने से भड़क गए थे और उसके हाथ से माइक भी छीन लिया था।

दरअसल महिला ने उनसे कहा था कि इससे पहले भी आप चुनवा के समय ही यहां पधारे थे। इसपर सिद्धारमैया को इतना गुस्सा आ गया कि उन्होंने महिला को वहां से बाहर जाने तक को कह डाला। गौरतलब है कि पहले भी कई बार राजनेताओं को आम महिलाओं या महिला नेताओं के साथ ऐसा करते देखा गया है।

यह भी पढ़ें- ट्रेन में युवती से कुछ शराबी करने लगे छेड़खानी, एक ट्वीट पर रेलवे पुलिस ने पहुंचकर पकड़ा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+