आंदोलन में आई बुजुर्ग महिलाओं को खालिस्तानी कहने वाले हैं असली देशद्रोही: सुखबीर बादल
नई दिल्ली। कृषि कानून को लेकर सियासत तेज हो गई है। बिल के विरोध में पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने अपना अवॉर्ड (पद्मविभूषण) वापस लौटा दिया है। किसान बिल को वापस लेने की मांग को लेकर लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। इसपर शिरोमणि अकाली दल के मुखिया सुखबीर बादल ने कहा है कि किसानों को इन कानूनों की जरूरत नहीं है तो क्यों भारत सरकार किसानों पर इसे थोप रही है।

सुखबीर बादल ने कहा कि किसान आंदोलन में बुजुर्ग महिलाएं हैं। क्या वे खालिस्तानी दिखती हैं? यह किसानों को देशद्रोही बताने का एक तरीका है। यह किसानों का अपमान है। आप किसानों को कैसे देशद्रोही बुला सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रकाश सिंह बादल ने अवॉर्ड वापस कर सरकार को कड़ा संदेश दिया है।












Click it and Unblock the Notifications