डोनाल्‍ड ट्रंप की रोल्‍स रॉयल फैंटम खरीदने जा रहा ये भारतीय, जानें क्या है कीमत

डोनाल्‍ड ट्रंप की रोल्‍स रॉयल फैंटम खरीदने जा रहा ये भारतीय, जानें क्या है कीमत

Donald Trump's Rolls Royal Phantom auction: अमेरिका के पूर्व राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने अमेरिकी राष्ट्रपति बनने तक एक लग्जरी कार का इस्तेमाल किया था। जिसकी अब नीलामी हो रही है। ट्रंप की इस लग्‍जरी कार को अमेरिकन बिडिंग वेबसाइट मेकम, जो दुनिया की सबसे बड़ी कलेक्टर कार नीलामी साइटों में से एक है, नीलामी के लिए रखा है। आपको जानकर ताज्जुब होगा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की रोल्स रॉयस फैंटम को खरीदने के लिए एक भारतीय ने भी बोली लगाई है। आइए जानते हैं कौन हैं वो भारतीय और कितनी है इस कार की कीमत?

Recommended Video

    Donald Trump के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पेश,बुधवार को वोटिंग से फैसला | वनइंडिया हिंदी

    केरल का ये शख्‍स खरीद रहा है ट्रंप की ये लग्जरी कार

    केरल का ये शख्‍स खरीद रहा है ट्रंप की ये लग्जरी कार

    पहले बता दें ट्रंप की इस लग्जरी कार को खरीदने के लिए जिस भारतीय ने बोली लगाई है वो केरल के जौहरी बॉबी चेम्मौर हैं। ये वो ही शख्‍स हैं जिन्‍होंने आभूषण शोरूम के उद्घाटन के लिए फुटबॉल के दिग्गज खिलाड़ी स्वर्गीय डिएगो माराडोना को केरल बुलाया था। एक बार फिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के द्वारा इस्‍तेमाल की गई रोल्स-रॉयस फैंटम कार खरीदने के लिए बोली में भाग लेने के बाद ये बिजनेसमैन चर्चा में है। आईएएनएस से बात करते हुए, चेम्मनुर ने कहा, "हां, हम बोली में भाग ले रहे हैं। हमारे टेक्सास कार्यालय ने पहले ही बोली में भाग लेने की पहल कर दी है।

    जानें इस लग्जरी कार में क्या है खास

    जानें इस लग्जरी कार में क्या है खास

    अमेरिकी राष्ट्रपति बनने तक उन्होंने लग्जरी कार का इस्तेमाल किया था। अमेरिकन बिडिंग वेबसाइट मेकम नीलामी, जो दुनिया की सबसे बड़ी कलेक्टर कार नीलामी साइटों में से एक है, ने कार को नीलामी के लिए रखा है। रोल्स-रॉयस फैंटम एक लक्जरी किस्म है जिसमें थिएटर पैकेज, स्टार लाइट हेडलाइनर और इलेक्ट्रॉनिक पर्दे हैं। ट्रम्प की ये कार पहले ही 91,249 किमी का सफर तय कर चुकी है।

    जानें क्या है कीमत

    जानें क्या है कीमत

    रोल्स रॉयस द्वारा निर्मित 2010 मॉडल फैंटम कार उस अवधि के दौरान कंपनी द्वारा निर्मित 537 कारों में से एक है। चेम्मौर जिन्‍होंने इस कार को खरीदने के लिए बोली लगाई है वो हमेशा परोपकारी गतिविधियों में भाग लेते आए है और उन्‍हें ये विश्वास है कि वह बोली जीतेगे और भव्ष्यि में वो ही इस कार को खरीद कर उसके मालिक बनेंगे। यह पूछे जाने पर कि कार की कीमत क्या हो सकती है, चेम्मौर ने कहा, "हम 3 करोड़ रुपये के बेस प्राइस की उम्मीद कर रहे हैं, लेकिन मुझे नहीं पता कि बोली कैसे चलेगी। दुनिया भर में और भी इस कार के दीवाने हो सकते हैं जिसके बाद क्या परिणाम क्या होगा ये नहीं पता लेकिन मैंने ये ही कीमत लगाई है।

    https://www.filmibeat.com/photos/feature/bold-actress-bollywood-debuts-50321.html?src=hi-oi
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+