एकदम पॉप स्टार रिहाना जैसी दिखती है ये भारतीय मॉडल, सोशल मीडिया पर लोग भी कंफ्यूज

छत्तीसगढ़ की रहने वाली रेने कुजुर को भारत की रिहाना कहा जा रहा है। अपने फीचर्स और लुक से एकदम बारबेडियन पॉप स्टार रिहाना जैसी दिखने वाली रेने को सोशल मीडिया पर हर कोई दूसरी रिहाना कह कर बुला रहा है। अपनी इस नई पॉप्युलैरिटी से रेने भी काफी खुश हैं और वो पॉप स्टार को इसके लिए शुक्रिया कहती हैं।

Model

नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ की रहने वाली रेने कुजुर को भारत की रिहाना कहा जा रहा है। अपने फीचर्स और लुक से एकदम बारबेडियन पॉप स्टार रिहाना जैसी दिखने वाली रेने को सोशल मीडिया पर हर कोई दूसरी रिहाना कह कर बुला रहा है। अपनी इस नई पॉप्युलैरिटी से रेने भी काफी खुश हैं और वो पॉप स्टार को इसके लिए शुक्रिया कहती हैं।

रिहाना जैसा दिखना वरदान से कम नहीं

रिहाना जैसा दिखना वरदान से कम नहीं

रेने कुजुर बगीता, छत्तीसगढ़ की रहने वाली हैं। बचपन से ही उन्हें उनके काले रंग को लेकर खूब चिढ़ाया जाता था, लेकिन अब रिहाना से चेहरा मिलना उनके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में रेने ने बताया कि कैसे उन्हें 'देसी रिहाना' होने का फायदा मिला। उन्होंने बताया कि एक दिन उनके दोस्त को वो रिहाना जैसी लगीं और उन्होंने बिना किसी मेकअप के उनकी तस्वीरें खींचीं। रेने ने कहा, 'मुझे रिहाना वाली बात पर हंसी आ गई लेकिन फिर धीरे-धीरे हर कोई यही बात कहने लगा।'

अब मिल रहे हैं मॉडलिंग के ज्यादा ऑफर

अब मिल रहे हैं मॉडलिंग के ज्यादा ऑफर

रेने ने बताया कि इस कारण उन्हें मॉडलिंग में काम मिलना आसान हो गया। जहां पहले अपने डार्क स्किनटोन के कारण उन्हें कम काम मिलता था, वहीं रिहाना जैसे दिखने के कारण अब हालात बेहतर हो गए हैं। रेने ने कहा, 'फोटोग्राफर अपने क्लाइंट को कहने लगे कि मैं रिहाना जैसी दिखती हूं। उस तरह से उन्हें मनाना आसान हो गया। कोई नहीं कह सकता कि रिहाना खूबसूरत नहीं है। जो मुझे पहले काली और कम आकर्षक कहते थे, उन्हें अपने शब्द वापस लेने पड़े।'

काले होने की वजह से नहीं मिलता था काम

काले होने की वजह से नहीं मिलता था काम

इसके लिए रेने रिहाना को शुक्रिया कहना चाहती हैं। रेने का कहना है कि उन्हें नहीं मालूम कि रिहाना के बिना वो क्या करतीं। रेने ने बताया कि मॉडलिंग जगत में आज भी काले रंग को लेकर भेदभाव है। अपनी स्किनटोन के चक्कर में उन्हें गोरे लोगों के मुकाबले कम काम मिलता था। फोटोग्राफर्स मेकअप आर्टिस्ट से उनके स्किनटोन को गोरा करने के लिए कहते थे। पहले उन्हें काम के लिए काफी मेहनत करनी पड़ती थी, लेकिन अब इस 'देसी रिहाना' के लिए हालात काफी बेहतर हो रहे हैं।

ये भी पढ़ें: बच्चों के कार्यक्रम में डीप नेक वाले कपड़े पहन कर गईं हिना, सोशल मीडिया पर लोगों ने लताड़ा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+