बच्चों के कार्यक्रम में डीप नेक वाले कपड़े पहन कर गईं हिना, सोशल मीडिया पर लोगों ने लताड़ा
किसी न किसी कारण चर्चा में रहने वालीं टीवी एक्ट्रेस हिना खान एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार हिना खान अपने कपड़ों के कारण सोशल मीडिया पर लोगों के निशाने पर आ गई हैं। हाल ही में हिना खान बच्चों के एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंची थी।

मुंबई। किसी न किसी कारण चर्चा में रहने वालीं टीवी एक्ट्रेस हिना खान एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार हिना खान अपने कपड़ों के कारण सोशल मीडिया पर लोगों के निशाने पर आ गई हैं। हाल ही में हिना खान बच्चों के एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंची थी। इस कार्यक्रम में बाकी सब तो ठीक रहा लेकिन हिना के कपड़ों ने सोशल मीडिया पर लोगों को काफी नाराज कर दिया।

बच्चों के कार्यक्रम में गई थीं हिना
किसी न किसी कारण चर्चा में रहने वालीं टीवी एक्ट्रेस हिना खान एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार हिना खान अपने कपड़ों के कारण सोशल मीडिया पर लोगों के निशाने पर आ गई हैं। हाल ही में हिना खान बच्चों के एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंची थी। इस कार्यक्रम में बाकी सब तो ठीक रहा लेकिन हिना के कपड़ों ने सोशल मीडिया पर लोगों को काफी नाराज कर दिया।

लोगों को नहीं भाए हिना के कपड़े
हिना ने इस कार्यक्रम में बच्चों को गिफ्ट्स बांटे और उनके साथ कुछ वक्त भी बिताया। इस इवेंट की तस्वीरें खुद हिना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर कीं। उन्होंने तस्वीरों के साथ एक खूब लंबा प्यार भरा पोस्ट भी लिखा, लेकिन लोगों ने उनकी ड्रेस को निशाना बना लिया। लोगों ने उनकी फोटो पर कमेंट कर पूछा कि बच्चों के कार्यक्रम में वो ऐसे कपड़े कैसे पहन सकती हैं।

'ऐसे कपड़े नहीं पहनने चाहिए थे'
लोगों ने लिखा कि बच्चों के इवेंट में इस तरह के कपड़े पहनना शोभा नहीं देता। एक यूजर ने लिखा कि, 'हर जगह बेमतलब के दिखावे के लिए नहीं होती। सार्वजनिक जगहों पर कब क्या पहनना है ये पता होना चाहिए।' वहीं एक ने कहा कि वो ये सब पब्लिसिटी के लिए कर रही हैं। इन ट्रोल्स पर हिना ने कोई जवाब तो नहीं दिया, बल्कि इस इवेंट से अपनी और तस्वीरें जरूर पोस्ट कर दीं।
ये भी पढ़ें: VIDEO: मजदूर ने गाया शंकर महादेवन का हिट गाना, मिला सिंगर के साथ काम करने का मौका












Click it and Unblock the Notifications