इतिहास बनने से बस 11 कदम दूर, चांद की तीसरी कक्षा में पहुंचा चंद्रयान-2
Recommended Video
नई दिल्ली। चंद्रायान-2 इतिहास रचने से अब कुछ दिन दूर है। ISRO ने चंद्रयान-2 को चांद की तीसरी कक्षा में सफलतापूर्वक प्रवेश करा दिया है। आज (28 अगस्त) सुबह 9.04 बजे चंद्रायान-2 को चांद की तीसरी कक्षा में डाला गया। अब चंद्रयान-2 चांद के चारों तरफ 179 किमी की एपोजी और 1412 किमी की पेरीजी में चक्कर लगाएगा। इसी ऑर्बिट में चंद्रयान-2 अगले 2 दिनों तक चांद का चक्कर लगाता रहेगा। इसके बाद 30 अगस्त को चंद्रयान-2 को चांद की चौथी और 1 सितंबर को पांचवीं कक्षा में डाला जाएगा।

आपको बता दें कि इससे पहले बीते 20 अगस्त को चंद्रायान-2 को चंद्रमा की कक्षा में सफलतापूर्वक प्रवेश कराया था। SRO चीफ के सिवन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस संबंध में विस्तार से जानकारी दी थी। आपको बता दें कि इसरो वैज्ञानिकों ने मंगलवार को चंद्रयान की गति को 10.98 किमी प्रति सेकंड से घटाकर करीब 1.98 किमी प्रति सेकंड किया था।
चंद्रयान-2 की गति में 90 फीसदी की कमी इसलिए की गई थी ताकि वह चांद की गुरुत्वाकर्षण शक्ति के प्रभाव में आकर चांद से न टकरा जाए। 20 अगस्त यानी मंगलवार को चांद की कक्षा में चंद्रयान-2 का प्रवेश कराना इसरो वैज्ञानिकों के लिए बेहद चुनौतीपूर्ण था। लेकिन, हमारे वैज्ञानिकों ने इसे बेहद कुशलता और सटीकता के साथ पूरा किया।












Click it and Unblock the Notifications