लोग मुझे तभी फोन करते हैं जब उन्हें फिल्‍म में एक कामुक महिला की जरूरत हो- माही गिल ने खोला राज

मुंबई। अभिनेत्री माही गिल 'देव डी', 'साहेब बीवी और गैंगस्टर' और 'पान सिंह तोमर' जैसी फिल्मों में अपनी भूमिकाओं के लिए जानी जाती हैं। उनका कहना है कि लंबे समय से उन्हें सेक्सी ब्यूटी के रूप में स्टीरियोटाइप कर दिया गया है और हर समय सेक्सी दिखना बोरिंग है। आपको बता दें कि माही जल्द ही डिजिटल फिल्म 'पोशम पा' में नजर आने वाली है, जिसमें वे एक मराठी यौनकर्मी की भूमिका निभा रही हैं। इस भूमिका को लेकर जब माही से पूछा गया कि यह कितना मुश्‍किल था तो उन्‍होंने कहा कि क्या इस भूमिका को करना मुश्किल था? 'एक अभिनेत्री के रूप में मैं काफी भूखी हूं और मैं बहुत आसानी से मना नहीं करती, क्योंकि मुझे एक ही तरह की पटकथाएं और भूमिकाएं मिल रही है।

मुझे टाइपकास्‍ट कर दिया गया है

मुझे टाइपकास्‍ट कर दिया गया है

माही गिल ने कहा कि मुझे टाइपकास्ट कर दिया गया है, क्योंकि लोग मुझे तभी फोन करते हैं, जब उन्हें एक कामुक महिला की भूमिका में किसी को लेना होता है, जो बोल्ड और ब्यूटीफुल दिखे। ईमानदारी से कहूं, तो हमेशा सेक्सी दिखना बोरिंग है। मेरा मतलब है कि मैं कैसी दिखती हूं, मैं उससे कहीं ज्यादा हूं। मैं एक अभिनेत्री एक परफार्मर हूं। धीरे-धीरे मैं चुनौतीपूर्ण भूमिकाएं निभाना शुरू कर रही हूं।'

माही की है तीन साल की बेटी

माही की है तीन साल की बेटी

माही गिल ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चौंकाने वाला राज खोला है। माही गिल ने एक इंटरव्यू में बताया है कि उनकी एक तीन साल की बेटी है और उसका नाम वेरोनिका है। इस अगस्त में उनकी बिटिया तीन साल की हो जाएगी। नवभारत टाइम्स को दिए एक साक्षात्कार के हवाले से मीडिया में माही गिल को लेकर ये खबर चल रही है। माही गिल ने यह भी माना है कि उन्होंने अभी शादी नहीं की है, और वे रिलेशनशिप में हैं। माही गिल ने अपनी बेटी को लेकर कहा, 'मैं गर्व से कह सकती हूं कि मैं एक बेटी की मां हूं। हालांकि मैंने अभी तक शादी नहीं की है। जब मैं चाहूंगी शादी कर लूंगी। इस साल अगस्त में मेरी बेटी तीन साल की हो जाएगी।'

परिवार और बच्चे शादी के बिना भी हो सकते हैं

परिवार और बच्चे शादी के बिना भी हो सकते हैं

43 वर्षीया बॉलीवुड एक्ट्रेस माही गिल से शादी के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, 'शादी की क्या जरूरत है? यह सब सोच और समय पर निर्भर करता है। परिवार और बच्चे शादी के बिना भी हो सकते हैं। बिना शादी के बच्चे होने में कोई दिक्कत नहीं है। मुझे नहीं लगता है कि इसमें कोई दिक्कत है... शादी खूबसूरत चीज है। लेकिन करनी है या नहीं, यह पर्सनल चॉयस है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+