आम बजट से जुड़ी कुछ खास बातें जो जानना बेहद जरुरी है

आम बजट 2014 के मुताबिक निवेशकों के अनुकूल टैक्स ढांचा बनाया जाएगा। बढ़ती महंगाई पर बोलते हुए अरुण जेटली ने कहा कि पहले 45 दिन में सरकार से बहुत उम्मीद नहीं की जा सकती। महंगाई पर काबू करने की कोशिश जारी है। सरदार पटेल की मूर्ति के लिए 200 करोड़ रुपये का प्रस्ताव है। (क्लिक करें और पढ़ें आम बजट 2014 का लाइव अपडेट) आम बजट को लेकर लोगों को खासा उम्मीदें हैं। मगर दूसरी तरफ आम बजट से जुड़ी कुछ ऐसी बाते भी हैं जिसे शायद कुछ ही लोग जानते हैं। तो आईए आम बजट से जुड़ी कुछ खास बातें आपको बताते हैं जो आपको जानना बेहद जरुरी है:
- वर्ष 1947 के नवंबर माह में आरके शनमुखम चेट्टी ने देश का पहला बजट पेश किया था। इस पूरी प्रक्रिया में देश की अर्थव्यवस्था की समीक्षा की गई थी और कोई नया कर नहीं लगाया गया था।
- केसी नियोगी महज 35 दिन ही देश के वित्त मंत्री रह सके। वे ही एकमात्र वित्त मंत्री हैं जो बजट पेश नहीं कर सके।
- योजना आयोग के गठन की घोषणा तीसरे वित्त मंत्री जॉन मथाई ने 1950-51 मे अपने बजट भाषण में की थी।
- सीडी देशमुख देश के पहले वित्त मंत्री थे जो मंत्री बनने से पहले भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर थे। वह आरबीआई के पहले गवर्नर थे।
- जवाहर लाल नेहरू पहले प्रधानमंत्री थे जब उन्होंने वित्त मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार संभालते हुए 1958-59 में बजट पेश किया था।
- सबसे ज्यादा बजट पेश करने का गौरव मोरारजी देसाई के नाम है। उन्होंने कुल दस बार बजट पेश किया। वह एक मात्र वित्त मंत्री हैं जिन्होंने 1964 और 1968 में दो बार अपने जन्मदिन पर बजट पेश किया। उनका जन्म 29 फरवरी को हुआ था।
- देश की एकमात्र महिला वित्त मंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी थी।
- आर वेटरामन इकमात्र वित्त मंत्री थे जो देश के राष्ट्रपति भी बने
- वर्तमान राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी राज्य सभा के पहले सदस्य थे जो वित्त मंत्री बने
- मनमोहन सिंह और यशवंत सिन्हा ने पांच साल लगातार बजट पेश किया
- यशवंत सिन्हा ने 1999-2000 का बजट दोपहर में पेश किया। इससे पहले, ब्रिटिश तर्ज पर बजट शाम को पांच बजे पेश किया जाता था।
- बजट के पेपर नॉर्थ ब्लॉक में छपते हैं, जहां वित्त मंत्रालय का दफ्तर स्थित है। प्रेस के कर्मचारियों को मंत्रालय में तब तक रहना पड़ता है जबतक बजट प्रक्रिया पूरी नहीं हो जाती।
More From
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम












Click it and Unblock the Notifications