भारत के इन राज्यों में अगले तीन दिनों तक नहीं मिलेगी बारिश से राहत, IMD का हाई अलर्ट

नई दिल्ली। साल 2020 को आपदाओं का साल कहा जाए तो गलत नहीं होगा। अभी 7 महीने ही बीते हैं और देशभर में कई प्राकृतिक आपदाओं ने राज्य और केंद्र सरकार की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। पहले से ही कोरोना वायरस संकट से जूझ रहे भारत में पहले चक्रवाती तूफान की दस्तक और अब मानसून के चलते कई इलाके बाढ़ के पानी में डूबे हुए हैं। इस बीच मौसम विभाग ने भारत के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

Recommended Video

    Delhi Weather: Delhi-NCR में भारी बारिश से Delhi-Gurugram Expressway पर भरा पानी | वनइंडिया हिंदी
    मौसम विभाग ने इन राज्यों को दी चेतावनी

    मौसम विभाग ने इन राज्यों को दी चेतावनी

    भारतीय मौसम विभाग द्वारा जारी बयान में ऐसी संभावना जताई गई है कि आने वाले तीन दिनों में उत्तर और मध्य भारत के कई राज्यों ने गरज के साथ भारी वर्षा होगी। विभाग ने भविष्यवाणी की है कि 19 अगस्त को ओडिशा में, 19 और 20 अगस्त को छत्तीसगढ़, 20 अगस्त को पूर्वी मध्य प्रदेश, 21 और 22 अगस्त को पश्चिम मध्य प्रदेश, 22 अगस्त को पूर्वी राजस्थान और 22 अगस्त को गुजरात में ताबड़तोड़ बारिश हो सकती है।

    22 अगस्त तक बारिश से राहत नहीं

    22 अगस्त तक बारिश से राहत नहीं

    इसके अलावा भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने पहाड़ी और मैदानी राज्यों को लेकर भी अलर्ट जारी किया है। विभाग ने कहा है कि 19 अगस्त को जम्मू डिवीजन और पश्चिम उत्तर प्रदेश में काफी व्यापक वर्षा की संभावना है। वहीं, 19 अगस्त और 20 अगस्त को हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में भी गरज के साथ तेज बारिश होने की पूरी संभावना है।

    दिन में होगा रात जैसा अंधेरा

    दिन में होगा रात जैसा अंधेरा

    इस दौरान कई इलाकों में काले बादल छाए रहेंगे और दिन में ही अंधेरा छा सकता है। गौरतलब है कि बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सुबह से ही काले बादल छाए रहे। वहीं कई इलाकों में मूसलाधार बारिश के कारण कई जगहों पर हुए जलजमाव से यातायात प्रभावित हो गया। दिल्ली यातायात पुलिस लगातार ट्वीट कर लोगों को शहर के विभिन्न हिस्सों में हुए जलजमाव के बारे में जानकारी दी है।

    भारी से भारी बारिश होने की संभावना

    भारी से भारी बारिश होने की संभावना

    वहीं, दक्षिण भारत में भी भारी बारिश के बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने कई राज्यों के अलर्ट भेजा है। अगले 24 घंटों के दौरान तमिलनाडु और रायलसीमा में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश के आसार हैं। मध्य महाराष्ट्र और कोंकण में अगले चार से पांच दिन में भारी से भारी बारिश होने की संभावना है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुम्बई केन्द्र के उपमहानिदेशक केएस होसालिकर ने बताया कि मुम्बई और पड़ोसी जिले ठाणे में शुक्रवार और शनिवार को भारी बारिश होने की संभावना है।

    इस हफ्ते पूरे देश में जमकर बरसेंगे बदरा

    इस हफ्ते पूरे देश में जमकर बरसेंगे बदरा

    स्काईमेट के मुताबिक इस हफ्ते देश में सामान्य से अधिक बारिश होगी क्योंकि इस हफ्ते मानसून की अक्षीय लाइन दक्षिण की ओर मूव करने वाली है, जिसके कारण बंगाल की खाड़ी के उत्तरी भागों पर बन रहा निम्न दबाव का क्षेत्र पूर्वोत्तर भारत और पूर्वी भारत के मौसम को प्रभावित करेगा और इसी वजह से पंजाब, हरियाणा और दिल्ली एनसीआर में अच्छी खासी बारिश देखने को मिलेगी। जबकि राजस्थान के दक्षिणी और पूर्वी हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश के आसार है ।जबकि जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के तराई वाले क्षेत्रों में बारिश में कमी देखने को मिलेगी तो वहीं उत्तराखंड में भारी बारिश का दौर जारी रहेगा जिससे कि भूस्खलन जैसी स्थितियां पैदा हो सकती हैं।

    यह भी पढ़ें: क्या इंदौर चौथी बार बनेगा देश का सबसे साथ सुथरा शहर, जानिए कचरे से कैसे कमाए 6 करोड़ रुपए?

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+