भारत के ये चार राज्य टीकाकरण के मामले में टॉप पर, लेकिन ब्लैक फंगस के मामले बढ़ा रहे चिंता
। पिछले 24 घंटों में भारत में कोरोना के 1.96 नए मामले सामने आए है, जबकि इस दौरान 3,511 लोगों की मौत हो गई। पिछले 40 दिनों में यह कोरोना से संक्रमित लोगों का सबसे कम आंकड़ा है।
नई दिल्ली, 25 मई। पिछले 24 घंटों में भारत में कोरोना के 1.96 नए मामले सामने आए है, जबकि इस दौरान 3,511 लोगों की मौत हो गई। पिछले 40 दिनों में यह कोरोना से संक्रमित लोगों का सबसे कम आंकड़ा है। भारत में अभी तक कोरोना के 33,25,94,176 सैंपल टेस्ट किए गये हैं। कोरोना की दूसरी लहर के बीच भारत के गुजरात, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और राजस्थान राज्यों में सबसे अधिक टीकाकरण हुआ। महाराष्ट्र में अभी तक 2,10,48,169 लोगों का टीकाकरण हुआ है। जबकि उत्तर प्रदेश में 1,65,43,234, राजस्थान में 1,61,83,750 जबकि गुजरात में 1,57,02 376 लोगों का टीकाकरण हुआ है।

पिछले 24 घंटों में भारत में कोरोना के 1.96 नए मामले सामने आए है, जबकि इस दौरान 3,511 लोगों की मौत हो गई। पिछले 40 दिनों में यह कोरोना से संक्रमित लोगों का सबसे कम आंकड़ा है। भारत में अभी तक कोरोना के 33,25,94,176 सैंपल टेस्ट किए गये हैं। भारत में कोरोना वायरस के मामले भले ही तेजी से घटने लगे हों, लेकिन देश में मौतों की संख्या में कम नहीं आई है। प्रतिदिन करीब साढ़े तीन हजार मौतें हो रही हैं। कोरोना के कारण देश में अब तक कुल 3 लाख 7 हजार 231 लोगों की जान जा चुकी है।
देश में पिछले 7 हफ्तों में 1 लाख 40 हजार लोगों की जान गई है। मौतों के मामले में भारत अमेरिका और ब्राजील के बाद तीसरे नंबर पर है। दुनिया भर में कोरोना से हुई मौतों में से 9 फीसदी मौतें अकेले भारत में हुई हैं। देश के तीन राज्यों महाराष्ट्र, कर्नाटक और तमिनाडु में कोरोना से सबसे अधिक मौतें हुई हैं। वहीं स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि देश में पिछले 18 दिनों में कोरोना के मामलों में तेजी से गिरावट आई है। पिछले 18 दिनों में कोरोना के 3 लाख से कम केस आ रहे हैं। वहीं, रिकवरी रेट भी बढ़ा है।
भारत में अभी कोरोना खत्म नहीं हुआ कि दूसरी आफत खड़ी हो गई है। इस आफत का नाम है 'ब्लैक फंगस' है। भारत के 18 राज्यों में ब्लैक फंगस के अभी तक 5,424 मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें से सबसे अधिक गुजरात और महाराष्ट्र में सामने आए हैं।
Recommended Video
किन राज्यों में कितने लोगों का हुआ टीकाकरण, जानने के लिए यहां क्लिक करें












Click it and Unblock the Notifications