Farmer Protest: 6 फरवरी को किसान फिर करेंगे भारत बंद, बलबीर सिंह राजेवाल ने किया ऐलान
नई दिल्ली। केंद्र के कृषि कानूनों को लेकर किसानों का आंदोलन जारी है। करीब 70 दिनों से किसान दाना-पानी लेकर दिल्ली की सीमाओं पर डटे हुए हैं। इस बीच किसानों ने एक बार फिर 6 फरवरी को भारत बंद का ऐलान किया है। सोमवार को संयुक्त मोर्चे की बैठक में सहमति बनने के बाद भारतीय किसान यूनियन (आर) के नेता बलबीर सिंह राजेवाल ने इसकी जानकारी दी। गौरतलब है कि रविवार को किसान नेता सतनाम सिंह पन्नू ने भारत बंद के संकेत दिए थे।
Recommended Video

जिसका कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बूटा सिंह ने भी समर्थन किया था। पन्नू ने कहा था कि सोमवार को मीटिंग में सहमति बनने के बाद तारीख का ऐलान कर दिया जाएगा। और ऐसा ही हुआ। किसानों ने इस बार 6 फरवरी को भारत बंद का ऐलान कर दिया है। इस दिन 12 बजे 3 बजे तक किसान सड़कों पर ट्रैफिक को रोक देंगे।
इससे पहले, किसान संगठनों ने कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध जताते हुए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की शहादत दिवस पर 30 जनवरी को दिनभर का उपवास रखा था। किसान संगठनों ने दिल्ली में 26 जनवरी को ट्रैक्टर परेड भी निकाली थी। हालांकि ट्रैक्टर रैली में काफी बवाल हुआ।
आपको बता दें कि इससे पहले किसानों ने 8 दिसंबर को भी भारत बंद का ऐलान किया था, जिसका असर देश के कई राज्यों में देखने को मिला था।












Click it and Unblock the Notifications