'कमर में दर्द था....', ट्रोलर्स ने सीजेआई चंद्रचूड़ को भी नहीं छोड़ा, जानिए क्या है पूरा मामला?
CJI DY Chandrachud: भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) डीवाई चंद्रचूड़ ने एक घटना का जिक्र किया है। जब उन्हें ट्रोल का शिकार होना पड़ा। उन्होंने उस घटना के बारे में बताते हुए कहा कि उन्हें ट्रोलिंग और ऑनलाइन दुर्व्यवहार का शिकार होना पड़ा था।
सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा कि उन्हें सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई के दौरान छेड़छाड़ क्लिप को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया था। वे शनिवार को बेंगलुरु में न्यायिक अधिकारियों के 21वें द्विवार्षिक राज्य स्तरीय सम्मेलन में बोल रहे थे। सीजेआई ने कहा कि उस वीडियो को लेकर उन्हें अहंकारी कहा गया।

सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा कि सुनावाई के लाइव स्ट्रीम के दौरान एक वीडियो के साथ छेड़छाड़ कर उन्हें ट्रोल किया गया। उनका नेगेटिव रूप पेश किया गया। उन्होंने बताया कि वीडियो देखकर लग रहा है कि वह सुनवाई से अचानक चले गए थे, जबकि एक वकील अभी भी दलीलें पेश कर रहा था। इस वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए सीजेआई ने कहा कि क्लिप में जो दिखाया जा रहा है, वह वास्तविकता से बिल्कुल दूर है।
सीजेआई ने कहा कि अपनी सभी महत्वपूर्ण सुनवाई को लाइव स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर रखा है। पूरे देश में हम पर नजर रखी जाती है। लेकिन हमें भी ट्रोल किया जाता है।
उन्होंने कहा कि अभी चार या पांच दिन पहले जब एक सुनवाई चल रही थी, मेरी पीठ में थोड़ा दर्द था, इसलिए मैंने बस इतना किया कि मैंने अदालत में अपनी कुर्सी पर अपनी कोहनी रख दी और बस कुर्सी पर अपनी स्थिति बदल ली। लेकिन वीडियो के साथ छेड़छाड़ कर ट्रोल किया गया।
यह भी पढ़ें- कोविड महामारी के दौरान पीएम मोदी ने सीजेआई चंद्रचूड़ को क्यों किया था कॉल? चीफ जस्टिस ने खुद किया खुलासा












Click it and Unblock the Notifications