कोयला मंत्री बोले- बिजली उत्पादन के लिए कोयले की कमी नहीं
नई दिल्ली, अक्टूबर 13: देश के विभिन्न बिजली संयंत्र इस समय कोयले की कमी से जूझ रहे हैं। कोयले की कमी का सामना कर रहे इन बिजली संयंत्रों में कोयले की जरूरी आपूर्ति को बहाल करने के लिए केंद्रीय कोयला मंत्री प्रह्लाद जोशी ने बुधवार को अहम जानकारी दी। कोयला मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा है कि ताप बिजली संयंत्रों को कोयले की आपूर्ति मंगलवार को सामूहिक रूप से 20 लाख टन को पार कर गई है। उन्होंने दावा किया कि बिजलीघरों को कोयले की आपूर्ति बढ़ाई गई है।

मीडिया से बात करते हुए कोयला मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा है कि बिजली मंत्रालय द्वारा हमें प्रति दिन 1.9 मिलियन टन कोयला आपूर्ति करने का लक्ष्य दिया गया था और 20 तारीख के बाद यह 2 मिलियन टन / दिन था। आज हमने 20 लाख टन कोयले की आपूर्ति की है। मैं आश्वस्त कर सकता हूं कि बिजली उत्पादन के लिए कोयले की कोई कमी नहीं होगी। जोशी ने बुधवार को ट्वीट किया, मुझे यह बात साझा करते हुए खुशी हो रही है कि सभी स्रोतों से ताप बिजली घरों को कोयले की आपूर्ति मंगलवार को 20 लाख टन से अधिक हो गई है। हम बिजली संयंत्रों में कोयले का पर्याप्त भंडार सुनिश्चित करने के लिए कोयले की आपूर्ति बढ़ा रहे हैं।
Recommended Video
कोयला और खान राज्य मंत्री रावसाहेब दानवे ने कहा कि, अपनी मांग के अनुरूप राज्यों ने केंद्र को कोयले की खरीद के लिए पत्र लिखा है। पर्याप्त कोयला भंडार होने के बावजूद, वे (महाराष्ट्र सरकार) कह रहे हैं कि उनके पास कोयला नहीं है। हमारे पास 40 मिलियन टन कोयला है और 7 मिलियन टन कोयला बिजली घरों में है। कोल इंडिया के एक अधिकारी ने बताया कि पिछले दो दिन के दौरान बिजली स्टेशनों को कोयले की आपूर्ति पहले ही 16.2 लाख टन को पार कर गई है। वहीं कोयले का कुल उठाव 18.8 लाख टन हो गया है। जबकि इसका मासिक औसत 17.5 लाख टन है।
इसके अलावा कोल इंडिया ने पिछले दो दिन के दौरान अपना उत्पादन भी बढ़ाकर 16 लाख टन किया है। कंपनी ने कहा है कि दशहरा के बाद उसका उत्पादन और बढ़ेगा, क्योंकि श्रमिक उस समय छुट्टियों के बाद काम पर लौटेंगे। इससे पहले जोशी ने मंगलवार को कहा था कि सरकार बिजली उत्पादकों की मांग को पूरा करने का भरपूर प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा था कि कोयले की आपूर्ति को बढ़ाकर 20 लाख टन प्रतिदिन किया जाएगा, जो अभी 19.5 लाख टन है।
मंगलवार को, प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने कोयला आपूर्ति और बिजली उत्पादन की स्थिति की समीक्षा की, क्योंकि सरकार कई राज्यों में ऊर्जा संबंधी संकट को कम करने के तरीकों पर विचार कर रही है।
-
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं












Click it and Unblock the Notifications