Khagaria Lok Sabha क्षेत्र में रोजगार का कोई अवसर नहीं, फैक्ट्री खुली भी लेकिन बंद हो गई, क्या है माहौल
Khagaria Lok Sabha Ground Report: बिहार में लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र सियासी पारा चढ़ चुका है। राजनीतिक पार्टियों के नेताओं ने विभिन्न लोकसभा सीटों पर चुनावी मंथन शुरू कर दिया है। इसी क्रम में वन इंडिया हिंदी की टीम ग्राउंड पर लोगों के बीच क्या है माहौल जानने के लिए बिहार के खगड़िया लोकसभा क्षेत्र पहुंची।
वन इंडिया हिंदी के वरिष्ट संवाददाता इंज़माम वहीदी ने लोगों से विभिन्न मुद्दों पर उनकी राय जानी। परमानंद राय ने कहा कि सांसद की छवि सराहनीय है। क्षेत्र में विकास भी हो रहा है। पिछले टर्म में तो विकास कम हुआ था। इस कार्यकास में विकास कार्य कर रहे हैं।

स्थानीय मुद्दे पर बात तो करते हैं, लोगों को मदद भी पहुंचाई जाती है।, लेकिन राजनेता ज्यादातर मोदी के मुद्दे जैसे की राम रोटी आदि पर बात कर जनता को भ्रमित करने पर लगे हुए हैं। नेताओं के बीच स्थानीय मुद्दा होना चाहिए समाजिक स्तर पर, ग्रामीण स्तर पर विकास के मुद्दे पर बात होनी चाहिए।
Recommended Video
समाज में विकास के मुद्दे पर बात नहीं हो रही है। धर्म और जातपात के नाम पर सियासत होती है। हम विकास के पक्षधर हैं। महिला समानता. युवाओं को रोज़गार और बच्चों का विकास मेरे लिए यह सब मुद्दा है। वोट इसी मुद्दे पर करते आए हैं।
हमारे लोकसभा क्षेत्र में कोई फैक्ट्री वगैरह तो नहीं है, एक मक्का फैक्ट्री खुला तो था, लेकिन उद्घाटन के बाद बंद हो गया। युवाओं को रोज़गार के नाम पर छला ही जा रहा है। इस बार कुछ हद तक बिहार सरकार ने युवाओं को रोज़गार दिया है। करीब 2 लाख लोगों को रोज़गार मिला है।
केंद्र सरकार का जो प्रायोजित मुद्दा है, वह ज़मीन पर दिखाई नहीं दे रहा है। हम जाति धर्म के नाम पर नहीं सर्वांगिक विकास के नाम पर वोट करेंगे। मेरे वोट से अगर जनता का भला होगा तो हम ज़रूर उस पक्ष में मतदान करेंगे। वीडियो में देखें जनता के बीच क्या माहौल है?












Click it and Unblock the Notifications