International Flights: इंटरनेशनल फ्लाइट 31 जनवरी तक सस्पेंड, ओमिक्रॉन के खतरे के बीच DGCA ने लिया फैसला

International Flights: इंटरनेशनल फ्लाइट 31 जनवरी तक सस्पेंड, ओमिक्रॉन के खतरे के बीच DGCA ने लिया फैसला

नई दिल्ली, 9 दिसंबर। इंटरनेशनल फ्लाइट सर्विस को लेकर डीजीसीए ने फैसला लेते हुए इसे 31 जनवरी 2022 तक के लिए बढ़ा दिया है। 31 जनवरी तक इंटरनेशनल कमर्शियल फ्लाइट सेवा पर रोक लगाई गई है। ओमिक्रोन वेरिएंट के बढ़ते खतरे को देखते हुए ये फैसला लिया गया है। DGCA ने सर्कुलर जारी कर इसकी जानकारी दी और कहा कि 31जनवरी 2022 तक अंतर्रारष्ट्रीय विमान सेवाएं बाधित रहेंगी, हालांकि इसका असर कार्गो और डीजीसीए की मंजूरी वाली फ्लाइट्स पर नहीं पड़ेगा।

 The suspension of scheduled international commercial passenger services to or-from India extended till 31st January 2022

आपको बता दें कि इससे पहले DGCA ने 15 दिसंबर से अंतरराष्ट्रीय उड़ान सेवाओं को शुरू करने का फैसला लिया था, जिसे अब टालकर 31 जनवरी 2022 कर दिया गया है। आपको बता दें कि कोरोना महामारी के चलते 23 मार्च 2020 से ही भारत आने-जाने वाली सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानें बंद कर दी गई हैं। कोरोना वायरल के नए वैरिए़ंट ओमिक्रॉन के चलते दुनियाभर की चिंता बड़ गई है। WHO ने ओमिक्रॉन को 'वेंरिएंट ऑफ कंसर्न' करार दिया है और दुनियाभर के देशों को सर्तक रहने को कहा है। इस खतरे को देखते हुए भारत सरकार ने इंटरनेशनल फ्लाइट सर्विस को बंद रखने का फैसला किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+