The Sky Is Pink: जायरा वसीम को देखकर भड़के लोग, कहा-अल्लाह के नाम पर हमदर्दी बटोर रही थी...

मुंबई। बॉलीवुड की मोस्ट अवेटड फिल्म 'द स्काई इज पिंक' का ट्रेलर आउट हो चुका है और उम्मीद के हिसाब से इस ट्रेलर को सकारात्मक रिएक्शन मिले हैं लेकिन सिर्फ प्रियंका और फरहान अख्तर को,जबकि फिल्म के ट्रेलर में दिख रही कश्मीरी अभिनेत्री जायरा वसीम को देखकर लोग बुरी तरह से नाराज हो गए हैं और उन्हें लेकर गंदे कमेंट्स कर रहे हैं।

द स्काई इज पिंक: ट्रेलर देख जायरा वसीम पर भड़के लोग

द स्काई इज पिंक: ट्रेलर देख जायरा वसीम पर भड़के लोग

दरअसल धर्म को आधार बनाकर फिल्मों से अलविदा कहने वाली जायरा वसीम 'द स्काई इज पिंक' ट्रेलर में दिख रही हैं, फिल्म में उनका रोल काफी अहम है, जिसकी वजह से उन्हें फिल्म में काफी हाईलाइट भी किया गया है, लेकिन ये सब देखकर लोगों को गुस्सा आ गया और वो जायरा पर उबल पड़े हैं।

हेट रिएक्शन

लोगों ने जायरा को देखकर हेट रिएक्शन दिए हैं और उनके अल्लाह के नाम पर बॉलीवुड छोड़ने के फैसले को एक पब्लिसिटी स्टंट बता दिया है। लोगों ने जायरा की स्थानीयता और उनकी धार्मिक पहचान को निशाना बनाते हुए कई ट्वीट किए हैं, जिसके कारण जायरा वसीम तेजी से इस वक्त सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही हैं।

'अल्लाह के नाम पर हमदर्दी बटोर रही थी'

एक यूजर ने लिखा है कि ये वही जायरा वसीम हैं जो अल्लाह के नाम पर फिल्मों से किनारा करने की बात कह रही थीं, अब वो वापस लौट आई हैं, ये सब क्या पब्ल‍िसिटी स्टंट था, अब कहां गया जायरा वसीम का इस्लाम।

जायरा के कपड़ों पर भी कमेंट्स

वैसे आपको बता दें कि यह पहली बार नहीं है, जब जायरा वसीम को निशाना बनाया गया है, इससे पहले जब प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म का पहला लुक जारी किया था, उस वक्त भी जायरा को लेकर लोगों ने काफी बातें की थी, फिल्म के पोस्टर में जायरा वसीम स्विमिंग ड्रेस में दिखाई दे रही थीं, जिसके कारण भी जायरा ट्रोल हुई थीं।

सोनाली बोस की फिल्म 'द स्काई इज पिंक'

सोनाली बोस की फिल्म 'द स्काई इज पिंक'

गौरतलब है कि इस्लाम के लिए फिल्मी दुनिया को टाटा-बॉय-बॉय कहने वाली जायरा वसीम ने सोनाली बोस की फिल्म 'द स्काई इज पिंक' में काम किया है , ये फिल्म जायरा की लास्ट फिल्म है जिसके बाद उन्होंने बॉलीवुड छोड़ दिया है, इस फिल्म में जायरा के अलावा प्रियंका चोपड़ा, फरहान अख्तर लीड और रोहित शरफ मेन रोल में हैं, ये मूवी अक्टूबर में रिलीज होगी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+