राजस्थान: बसपा के 6 विधायकों ने आधिकारिक रूप से कांग्रेस की सदस्यता ली
नई दिल्ली। बहुजन समाज पार्टी राजस्थान के 6 विधायकों ने आज आधिकारिक रूप से कांग्रेस की सदस्यता ले ली है। ये सभी विधायक पिछले वर्ष सितंबर माह में कांग्रेस में शामिल हो गए थे, जिसके बाद इन तमाम विधायकों ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की और आधिकारिक रूप से कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली। बता दें कि इन सभी विधायकों ने कांग्रेस सरकार को बाहर से समर्थन दिया था, लेकिन बाद में ये लोग कांग्रेस में शामिल हो गए थे।

जो विधायक आज आधिकारिक रूप से कांग्रेस में शामिल हुए हैं उनके नाम राजेंद्र गुढ़ा जोकि उदयपुरवाटी से विधायक हैं, जोगेंद्र सिंह अवाना जोकि नदबई से विधायक हैं, वाजिब अली जोकि नगर से विधायक हैं, लाखन सिंह मीणा जोकि करोली से विधायक हैं, संदीप यादव जोकि तिजारा से विधायक है, किशनगढ़बास से दीपचंद खेरिया हैं।












Click it and Unblock the Notifications