The Satanic Verses: 36 साल बाद सलमान रुश्दी की किताब से हटा बैन, जानिए क्यों थी प्रतिबंधित?
The Satanic Verses: सलमान रुश्दी की किताब "द सैटेनिक वर्सेज" पर भारत में लगा प्रतिबंध 36 साल बाद समाप्त हो गया है। दिल्ली हाई कोर्ट के फैसले के बाद इस किताब की भारत में बिक्री शुरू होते ही हंगामा मच गया है। बैन हटने के बाद भारत के बाजारों में ये इसकी बिक्री शुरू होते ही केंद्र की मोदी सरकार विरोधी पार्टियों कांग्रेस और मुस्लिम संगठनों के निशाने पर आ चुकी है।
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की सरकार में सलमान रुश्दी की इस किताब "द सैटेनिक वर्सेज" पर प्रतिबंध लगाया गया था। साढ़े तीन दशक बाद भारत में इस किताब से प्रतिबंध हटा दिया गया है। आइए जानते हैं आखिर सलमान रुश्दी की किताब में ऐसा क्या है जिसके कारण इसे भारत ही नहीं दुनिया भर में बैन किया गया था?

बता दें सलमान रुश्दी भारतीय मूल के बिट्रिश-अमेरिकी उपन्यासकार हैं। 1981 में सलमान अपनी पहली उपन्यास मिडलानट चिल्ड्रेन के कारण खूब पॉपुलर हुए थे। इसके बाद 26 सिंतबर 1988 में अमेरिका में सलमान की ये "द सैटेनिक वर्सेज" प्रकाशित हुई थी और 1989 में अमेरिका के रैंडम हाउस ने सलमान की इस किताब का प्रकाशन किया।
The Satanic Verses लेखक रुश्दी के खिलाफ फतवा
इस किताब की बिक्री शुरू होते ही दुनिया भर में इसका विरोध शुरू हो गया। यहां तक ईरान ने सलमान रुश्दी की हत्या करने वाले को इनाम देने का फतवा जारी कर दिया था। दुनिया भर में इस किताब का विरोध होने के बाद भारत में इसके आयात और लाने पर तत्तकालीन राजीव गांधी सरकार ने पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया था।
The Satanic Verses पर क्यों लगा था प्रतिबंध?
उपन्यास द सैटेनिक वर्सेज के लेखक सलमान रुश्दी पर आरोप था कि उन्होंने कथित तौर पर अपनी उपन्यास में पैंगबर की आलोचना की है और उनका अनादर किया है। लेखक सलमान पर अपनी उपन्यास में पैंगबर की आलोचना कर ईशनिंदा करने का आरोप लगा था।
The Satanic Verses की बिक्री पर कांग्रेस को मिला ये जवाब
इस पुस्तक से भारत में बैन हटने के बाद कांग्रेस इसकी आलोचना कर रही है। हालांकि सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की सलाहकार कंचन गुप्ता ने कहा "कांग्रेस अपनी कहानियों को गढ़ती है और मीडिया इसे बढ़ा-चढ़ाकर पेश करता है, जिससे कल्पना सच हो जाती है, कि सलमान रुश्दी की पुस्तक द सैटेनिक वर्सेज को मुसलमानों के विरोध और दबाव के कारण 'प्रतिबंधित' किया गया था। यह सच नहीं है।" उन्होंने ये भी बताया कि इस किताब को रुश्दी के खिलाफ विरोध और कोई फतवा आने से भी पहले यू.के. में रिलीज होने के तुरंत बाद भारत में आयात करने से प्रतिबंधित कर दिया गया था।
मुस्लिम संगठन कर रहे विरोध
जमीयत उलमा-ए-हिंद (एएम) की उत्तर प्रदेश इकाई के कानूनी सलाहकार मौलाना काब रशीदी और ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव मौलाना यासूब अब्बास जैसे धार्मिक नेताओं ने पहले ही इसका विरोध किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुस्तक में लिखी बातें इस्लामी मान्यताओं का अपमान करती है और भारत के सांप्रदायिक सद्भाव को नुकसान पहुंचा सकती है। रशीदी ने इस बात पर प्रकाश डाला कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की आड़ में ऐसी विवादास्पद पुस्तक बेचना अस्वीकार्य है और संविधान की भावना के विपरीत है। इसी तरह, अब्बास ने सरकार से देश के सद्भाव के लिए संभावित खतरे पर जोर देते हुए प्रतिबंध को बरकरार रखने का आह्वान किया है।
This is how Congress spins it fables and media amplifies it, turning fiction into fact: That Salman Rushdie's book 'The Satanic Verses' was 'proscribed' due to protest and pressure by Muslims.
This is NOT true.
The Satanic Verses was proscribed (its import prohibited) even… https://t.co/9ZIEFYZntY
— Kanchan Gupta 🇮🇳 (@KanchanGupta) December 26, 2024
Muslim organisations express outrage over renewed sale of Salman Rushdie’s ‘The Satanic Verses’ in India. Demand ban from Modi government in the name of protecting Islam from blasphemy. Expect "secular" liberals to add voice to calls for a renewed ban.
— Rahul Shivshankar (@RShivshankar) December 26, 2024
In November, the Delhi… pic.twitter.com/sKwgAGUIzN
-
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Petrol Diesel Price: आपके शहर में कितना सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल? ₹10 की कटौती के बाद ये रही नई रेट लिस्ट -
Iran Vs America War: कब खत्म होगा अमेरिका ईरान युद्ध, ट्रंप के विदेश मंत्री ने बता दी तारीख -
Israel-Iran War: होर्मुज के बाद अब लाल सागर बंद करने की तैयारी, ईरान के खतरनाक प्लान लीक, भारत पर क्या असर? -
Delhi Power Cut: विकेंड पर दिल्ली के आधे हिस्से में 'ब्लैकआउट', शनिवार को इन पॉश इलाकों में नहीं आएगी बिजली -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के गिरे भाव, निवेशकों का चढ़ा पारा, जाने मुंबई में कहां पहुंचा रेट? -
PM Kisan Yojana: 31 मार्च से पहले कर लें यह काम, वरना अटक जाएगी पीएम किसान की अगली किस्त -
LPG Price Today: 1 अप्रैल से बढ़ने वाले हैं सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta March 28: आज के मैच का टॉस कौन जीता- RCB vs SRH -
Aaj Ke Match Ka Toss Kitne Baje Hoga 28 March: आज के मैच का टॉस कितने बजे होगा- RCB vs SRH












Click it and Unblock the Notifications