कांग्रेस में नई जान फूंकने लिए NCP सुप्रीमो शरद पवार बने 'गाइड'

नई दिल्ली- एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार ने कांग्रेस की रिवाइवल को देश की जरूरत बताया है। उन्होंने कहा कि पार्टी को अपनी मूल विचारधारा पर आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने ये भी दावा किया है कि इस मामले में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी उनसे सलाह भी ले रहे हैं। हालांकि, पवार ने एकबार फिर इन अटकलों पर विराम लगा दिया है कि एनसीपी का कांग्रेस में विलय की कोई बात चल रही है।

'मूल विचारधारा की तरफ लौटे कांग्रेस'

'मूल विचारधारा की तरफ लौटे कांग्रेस'

एक स्वतंत्र मराठी पत्रकार को दिए एक इंटरव्यू में एनसीपी प्रमुख ने कांग्रेस में जारी संकट को लेकर अपना पक्ष सामने रखा है। जब उनसे सवाल किया गया कि मौजूदा स्थिति में कांग्रेस कैसे फिर से रिवाइव कर सकती है, तो उन्होंने कहा, 'मेरी निजी राय में 'कांग्रेस-मुक्त-भारत' वाला मोदी का विचार देश के लिए नुकसानदेह है। कांग्रेस को रिवाइव करने के लिए पार्टी नेतृत्व को इसकी मूल परंपराओं, मान्यताओं और नैतिकताओं को आगे बढ़ाना चाहिए। कांग्रेस का रिवाइवल देश की जरूरत है। ' जब उनसे ये पूछा गया कि ये होगा कैसे, तो एनसीपी मुखिया ने कहा कि इस बारे में वे राहुल गांधी से बात कर रहे हैं।

कांग्रेस-एनसीपी में विलय पर बातचीत का खंडन

कांग्रेस-एनसीपी में विलय पर बातचीत का खंडन

शरद पवार ने एकबार फिर इस बात का खंडन किया है कि एनसीपी और कांग्रेस के बीच विलय पर कोई बातचीत चल रही है। जब उनसे पूछा गया कि कांग्रेस के सभी गुटों को अब साथ आ जाना चाहिए? तो एनसीपी नेता ने कहा कि ऐसी कोई बातचीत नहीं हुई है। उन्होंने कहा है कि लोग इसके बारे में बातें करते हैं, लेकिन कोई विशेष प्रस्ताव नहीं आया है। उनसे अगला सवाल हुआ कि क्या इस तरह की बातचीत शुरू होनी चाहिए? तो उन्होंने कहा कि अगर हम लोगों को साथ आना है, तो उसका एक रास्ता होना चाहिए। उनके मुताबिक फिलहाल उन्हें ऐसी कोई राह नहीं दिखाई दे रही है।

'फर्स्ट फैमिली' को पवार की नसीहत

'फर्स्ट फैमिली' को पवार की नसीहत

जब शरद पवार से मराठी पत्रकार ने पूछा कि अगर ऐसा कोई प्रस्ताव आता है, तो क्या कांग्रेस के अलग-अलग गुट साथ आने के लिए तैयार हैं? तो उन्होंने कहा कि इसपर अभी कोई बात नहीं हुई है। उनके मुताबिक चुनाव के बाद गुलाम नबी आजाद जैसे नेताओं ने जरूर कहा था कि हमलोगों को साथ आ जाना चाहिए। इस दौरान लोगों ने गांधी परिवार को कांग्रेस को एकजुट रखने वाली ताकत बताया था। इसपर शरद पवार ने कहा कि कांग्रेस के लिए गांधी फैमिली महत्वपूर्ण है, लेकिन परिवार को ऐसा भी बर्ताव नहीं करना चाहिए कि परिवार का मतलब ही पार्टी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+