Delhi Election Results 2020: AAP पार्टी की शानदार जीत के बाद शाहीन बाग में जमकर बना जश्न, बंटी बिरयानी

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में एक बार फिर से सत्ताधारी पार्टी 'आप' सरकार की वापसी हुई है, अरविंद केजरीवाल की अगुवाई में आम आदमी पार्टी ने 62 सीटों पर जीत दर्ज की है, आप की शानदार जीत पर मंगलवार को सीएए के खिलाफ शाहीन बाग में विरोध प्रदर्शन करने वालों ने जमकर जश्न मनाया गया। इस दौरान कई लोगों ने पार्टी की जीत को लेकर मुफ्त में भोजन और बिरयानी बांटी। बता दें कि शाहीन बाग वाली ओखला सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार अमानतुल्लाह खान ने जीत दर्ज कर ली है, उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी ब्रह्म सिंह को 28,501 वोटों के अंतर से हराया है।

AAP पार्टी की शानदार जीत के बाद शाहीन बाग में जमकर बना जश्न

आपको बता दें कि दिल्ली के शाहीन बाग में लगभग पिछले दो महीनों से नागरिकता संशोधन बिल और एनआरसी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी है, दिल्ली के चुनाव में शाहीन बाग भी अहम मुद्दा बना,बीजेपी और कांग्रेस की ओर से इस पर जमकर सियासी बयान दिए गए लेकिन आप पार्टी इस मुद्दे पर बचती आई है।

15 दिसंबर से महिलाएं शाहीन बाग में धरना दे रही हैं

हालांकि आपको बता दें कि जब मंगलवार सुबह मतगणना हो रही थी, उस वक्त दिल्ली के शाहीन बाग में सीएए और एनआरसी के खिलाफ साइलेंट प्रोसेस्ट हो रहा था, प्रदर्शनकारी महिलाएं जो प्लेकार्ड हाथों में लिए बैठी थीं, उन पर लिखा था- आज मौन धरना है, हम किसी पार्टी का समर्थन नहीं करते हैं लेकिन जब आप पार्टी जीती तो उसके बाद वहां पर खुशी मनाई गई। मालूम हो कि 15 दिसंबर से महिलाएं शाहीन बाग में धरना दे रही हैं। इन महिलाओं की मांग है कि संशोधित नागरिकता कानून को वापस लिया जाए और एनआरसी नहीं होगी, इसका भरोसा दिया जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+