मंदिर के पुजारी पर चढ़ा PUBG का खुमार, अपने नाजायज शौक पूरे करने के लिए चुराने लगा साइकिल

नई दिल्ली। मोबाइल गेम PUBG का खुमार कई लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है इसके भूत से खुद मंदिर का पुजारी भी खुद को बचा नहीं सका। उस पर इस गेम का ऐसा पागलपन सवार हुआ कि पुजारी अपने अपने नाजायज शौक को पूरा करने के लिए महंगी स्पोर्ट्स साइकिलें चुराने लगा। नंदुला सिद्धार्थ शर्मा नाम के इस पुजारी को पुलिस ने साइकिल चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।

19 वर्षीय पुजारी को लगी PUBG की लत

19 वर्षीय पुजारी को लगी PUBG की लत

ममला दरअसल तेलंगाना में हैदराबाद के मौला अली के मंगापुरम कॉलोनी का है जहां पुलिस ने एक 19 वर्षीय के पुजारी नंदुला सिद्धार्थ शर्मा को साइकिल चुराने के आरोप में गिरफ्तार किया है। बता दें कि आरोपी नंदुला सिद्धार्थ ने वेद की पढ़ाई की है और एक मंदिर में पुजारी है। मामला सामने आने के बाद लोगों को उसकी इस हरकत पर भरोसा नहीं हो रहा है। 19 साल के इस युवा पुजारी को पबजी गेम की लत लग गई थी जिसके बाद उसने साइकिलें चुरानी शुरू कर दी।

नजायज शौक पूरा करने के लिए करता था चोरी

नजायज शौक पूरा करने के लिए करता था चोरी

मिली जानकारी के मुताबिक मौला अली के मंगापुरम कॉलोनी में नंदुला सिद्धार्थ शर्मा अपनी मां के साथ रहता है। वह काफी समय से मंदिर में पुजारी के तौर पर काम कर रहा था। हाल ही में उसे पबजी गेम की ऐसी बुरी लत लगी की वह भागवार की पूजापाठ छोड़ दिनभर मोबाइल में ही घुसा रहता था। गेम के चलते उसे महंगी चीजों का शौक लग गया जिसकी वजह से कई बार वह अपनी मां से भी झगड़ा कर लेता था। जब अपने शौक पूरे करने के लिए उसे घर से पैसे मिलना बंद हो गए तो वह महंगी साइकिलें चुराने लगा।

अब तक उड़ाई 31 साइकिलें

अब तक उड़ाई 31 साइकिलें

सिद्धार्थ अपने महंगे शौक पूरे करने की धुन में इस कदर खो गया कि उसके आसपास जो भी साइकिल नजर आती वह उसे चुरा कर बेच देता। 19 साल के पुजारी पर अब तक कुल 31 साइकिलें चुराने का आरोप है। असकी मां और पड़ोसियों को उसकी इस हरकत के बारे में तब पता चला जब हैदराबाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। जांच के दौरान पुलिस ने सिद्धार्थ के पास से 17 साइकिलों को भी बरामद किया है। पुजारी से पूछताछ की जा रही है और उसे फिलहाल हवालात में रखा गया है।

यह भी पढ़ें: अमित शाह ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, बोले- CAA नहीं पढ़ा तो मैं इटैलियन में इसका अनुवाद भेज देता हूं

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+