ऋषि कपूर के निधन पर उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने कहा- देश ने एक सपूत खो दिया है

नई दिल्ली। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर ने 67 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। उनके निधन पर देश के उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने दुख व्यक्त किया है और अभिनेता के परिवार के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की है। उपराष्ट्रपति ने कहा है कि ऋषि कपूर के निधन से न केवल सिनेमा जगत ने बल्कि देश ने अपना एक सपूत खो दिया है। यह क्षति अपूरणीय है। बता दें कि आज मुंबई के एक अस्पताल में ऋषि कपूर ने अंतिम सांस ली।

rishi kapoor, vainkaiah naidu, rishi kapoor death, vice president, actor rishi kapoor, rishi kapoor died, ऋषि कपूर, उपराष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, ऋषि कपूर निधन

उपराष्ट्रपति ने ट्वीट कर कहा, 'हिंदी सिनेमा के प्रख्यात कलाकार और वरिष्ठ अभिनेता श्री ऋषि कपूर के असामयिक निधन के दुखद समाचार से स्तब्ध हूं। उन्होंने अपनी बहुमुखी अभिनय प्रतिभा से भारतीय दर्शकों को दशकों तक मंत्रमुग्ध रखा और उन चरित्रों को हमारी स्मृति में अमर कर दिया। वे एक करिश्माई अभिनेता थे जिन्हें कई पीढ़ियों का स्नेह प्राप्त था। सच्चे कलाकार अपने कृतित्व के माध्यम से, अपने प्रशसंकों के मन मस्तिष्क में सदैव अमर रहते हैं। न सिर्फ सिने जगत ने बल्कि देश ने एक सपूत खो दिया है, यह क्षति अपूरणीय है।'

उन्होंने आगे कहा, 'दुख की इस घड़ी में उनके परिजनों, सहयोगियों तथा उनके असंख्य प्रशंसकों के शोक में सम्मिलित हूं और ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्मा को आशीर्वाद दें और उनके परिजनों तथा स्वजनों को इस शोक को वहन करने का धैर्य प्रदान करें।'

बता दें ऋषि कपूर को खराब स्वास्थ्य की वजह से बीती रात मुंबई के सर एच.एन. रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें आईसीयू में भर्ती करना पड़ा था। उनके निधन की खबर से हर कोई सदमे में है। ऋषि कपूर के परिजनों की तरफ से कहा गया, 'हमारे प्रिय ऋषि कपूर का ल्यूकेमिया से दो साल लड़ते हुए आज सुबह 8:45 बजे अस्पताल में निधन हो गया है। अस्पताल के डॉक्टरों और चिकित्सा कर्मचारियों ने कहा कि वह अंतिम समय तक उनका मनोरंजन कर रहे थे।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+