थाईलैंड के राजा ने अर्द्धनग्न कर पत्नी को कुत्ते के कटोरे में खिलाया था खाना, औरतें हैं उसकी कमजोरी
नई दिल्ली। दुनिया में ऐसे कई राजा हुए हैं जो अपने सनकीपन और शासन करने के तरीकों को लेकर काफी मशहूर हैं। लेकिन दक्षिणपूर्वी एशिया में बसे एक देश का राजा अपनी उल्टी सीधी हरकतों और अय्याशियों के चलते सुर्खियों में रहता है। वो दुनिया का सबसे अमीर राजा है लेकिन उसकी पहचान रंगीनमिजाज किंग के रूप में है। उसके देश के लोग उसे औरतों का भूखा कहते हैं। जी हां हम बात कर रहे हैं 'द किंग ऑफ थाईलैंड' (King of Thailand) महा वजिरालोंगकोर्न (Maha Vajiralongkorn) की जो इन दिनों अपनी गर्लफ्रेंड की तस्वीरों को लेकर सुर्खियों में हैं। दरअसल हुआ ये है कि महा वजिरालोंगकोर्न की गर्लफ्रेंड सीनीत वोंगवजिरापकडी की करीब एक हजार न्यूड फोटो लीक हो गई है। इन तस्वीरों में वो या तो टॉपलेस हैं या फिर बहुत ही तंग गाउन पहनी हुई हैं। तो आइए आज आपको अय्याश तबीयत के इंसान किंग ऑफ थाईलैंड की कुछ उन बातों को बताते हैं जो यह कहने के लिए काफी होगा कि वो किस तरह का सनकी इंसान है।

पत्नी को अर्द्धनग्न कर कुत्ते के कटोरे में खिलाया खाना
महा वाजिरालोंगकोर्न नियमित रूप से इस बात पर जोर देते हैं कि दरबारी अपने घुटनों पर रेंगते हुए उनके पास आएं। जिससे वो नाराज हो जाते हैं उन्हें अपना सिर मुंडवाने का आदेश देते हैं। इतना ही नहीं एक बार तो उन्होंने अपनी एक पत्नी को कुत्ते फू-फू के कटोरे में खाना खिलाया, जब वह अर्द्ध नग्न थी। फू-फू कुत्ते के बारे में आपको बता दें कि ये वहीं कुत्ता है जिसे महा ने सेनापति बना दिया था। फू-फू को लेकर उनका विचित्र जुनून था। वो उसके पंजों में दस्ताने पहनाने के साथ ही, पूरी रॉयल थाई वायु सेना के तमगों के साथ कपड़े पहनाया करते थे और उसे अपने साथ आधिकारिक रात्रिभोज में कुर्सी पर बैठाया करते थे।

राजा के खिलाफ बोलने वाले को 15 साल की सजा
महा वाजिरालोंगकोर्न की हरकतों की वजह से उन्हें दुनियाभर में दिखावेबाज प्रिंस, धमकाने वाला प्लेबॉय जैसे नामों से भी बुलाया जाता है। लेकिन उनके अपने देश में ऐसा करना संभव नहीं। ऐसा इसलिए क्योंकि थाईलैंड में लेसे-मेजेस्टे (एक राजशाही की गरिमा को ठेस पहुंचाना) का कानून यह सुनिश्चित करता है कि शाही परिवार को आलोचना से परे रखा जाए, मजाक उड़ाना तो दूर की बात है। वहां राजशाही को देवतुल्य दर्जा प्राप्त है। उनकी पूजा और मूर्तिपूजा की जाती है। राजा, रानी, उत्तराधिकारी या राज्य-संरक्षक या यहां तक कि उनके पालतू जानवरों के खिलाफ एक भी शब्द बोलने पर पारंपरिक रूप से 15 साल की जेल हुई है।

महा वजिरालोंगकोर्न के पास है बेइंतहा दौलत
महा वजिरालोंगकोर्न के पास जो दौलत है उसको ब्रुनेई के सुल्तान और सऊदी अरब के शासकों से कहीं ज्यादा बताई जाती है। राजा की व्यक्तिगत अकूत दौलत को लेकर भी सवाल उठते हैं। थाईलैंड की जनता में इस बात पर भी नाराजगी है कि उनके टैक्स पर राजा गुलछर्रे उड़ाता है। रिपोर्ट्स के अनुसार थाईलैंड के राजा के पास 30 अरब डॉलर से ज्यादा की संपत्ति है।

ऐसे-ऐसे कपड़े पहनता है राजा
वजिरालोंगकोर्न के गैरजिम्मेदारी का अंदाजा इसी से लगा सकते हैं कि 2016 में जर्मनी के एयरपोर्ट पर उनकी एक तस्वीर सामने आई, जिसमें वे एक ऐसी जींस पहने नजर आए, जिसमें उनका कमर का निचला हिस्सा साफ नजर आ रहा था और उन्होंने कई टैटू बनवा रखे थे।

गर्लफ्रेंड सीनीत वोंगवजिरापकडी की न्यूड फोटो हुई है लीक
थाईलैंड के राजा महा वजिरालोंगकोर्न की गर्लफ्रेंड सीनीत वोंगवजिरापकडी की 1443 न्यूड तस्वीरें लीक हो गई हैं। इसे थाईलैंड के राजा की मिस्ट्रेस और रानी के बीच के झगड़े के रूप में देखा जा रहा है। इनमें से कई ऐसी तस्वीरें हैं, जिनमें सीनीत बिना कपड़ों के कैमरे के सामने पोज देती हुई दिख रही हैं। कहा जा रहा है कि उन्होंने ये तस्वीरें राजा को भेजने के लिए ली होगी। सीनीत को पिछले वर्ष राजपरिवार से निकाल बाहर किया गया था, लेकिन उनके फिर से रॉयल हरम में शामिल होने के बाद ये तस्वीरें लीक हुई हैं।

सीनीत की पर्सनल फोन से ली गई हैं तस्वीरें
ये सभी तस्वीरें ब्रिटिश पत्रकार एंड्रयू मैकग्रेगर मार्शल को भेजी गई हैं, जो थाईलैंड के राजपरिवार के आलोचक हैं। उन्होंने थाईलैंड में राजतंत्र के खिलाफ कई लेख लिखे हैं। उन्होंने कहा कि ब्रिटिश मीडिया काफी बड़े स्तर पर थाईलैंड के राजा की आधिकारिक सहचारिणी सीनीत उर्फ़ ‘Koi' की लीक हुई न्यूड तस्वीरों की खबरों को कवर कर रहा है। उन्होंने साथ ही कहा कि इस मामले में उनका स्टैंड एकदम स्पष्ट है, वो किसी को भी ये तस्वीरें नहीं देंगे। उन्होंने एक फेसबुक पोस्ट में लिखा कि ये तस्वीरें सीनीत की पर्सनल फोन से ली गई हैं। उन्होंने बताया कि इन तस्वीरों में वो टॉपलेस हैं और छोटे नाइटड्रेस में दिख रही हैं। ये फोटोज 2012 से 2014 के बीच खींची गई हैं।

इंसान बुरा नहीं पर औरतें उसकी कमजोरी हैं
साल 1977 में उन्हेंने पहली शादी की। इसके बाद वे अय्याशियों में डूब गए। कई औरतों के साथ उन्होंने संबंध बनाए। उन्हें एक वुमनाइजर के रूप में जाना जाने लगा और इससे थाईलैंड के राज परिवार की बड़ी बदनामी होने लगी। उनकी मां उनके इस व्यवहार से बहुत दुखी रहती थीं और 1980 में अमेरिका जाने पर वहां उन्होंने अपने कई इंटरव्यू में अपने पुत्र की निंदा की। उन्होंने कहा कि एक स्टूडेंट के रूप में वह अच्छा रहा, इंसान भी बुरा नहीं है, पर औरतें उसकी कमजोरी हैं।
-
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
'जो डर गया, समझो मर गया'- Raghav Chadha को लेकर AAP ने खोला मोर्चा, आतिशी-सौरभ भारद्वाज ने गिनवाईं गलतियां -
Silver Rate Today: चांदी क्रैश, एक झटके में ₹10,901 सस्ती, अब इस दाम पर बिक रहा है 100 ग्राम,1kg सिल्वर -
IPL 2026: 'धोनी के साथ मेरा रिश्ता एक दाग', कौन हैं Lakshmi Rai जिसने MS संग रिलेशन को बताया जिंदगी की गलती? -
Weather: दिल्ली में अगले 72 घंटे भारी, नोएडा-गुरुग्राम के लिए भी IMD का अलर्ट, चेक करें अपने इलाके का मौसम -
Seema Haider Kids: सीमा हैदर ने छठी औलाद का रखा ऐसा नाम, पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची! 5 बच्चों की क्या पहचान? -
BJP लिस्ट से बाहर ‘सिंघम’ Annamalai! क्यों नहीं मिला टिकट? ‘साउथ फेस’ गायब होने के पीछे ये है अंदर की कहानी -
IPL के बीच स्टार क्रिकेटर की एक्स-गर्लफ्रेंड गिरफ्तार, महंगी पड़ी 9 लाख की गोल्ड चैन! कहा- मुझसे गलती हो गई -
Mumbai Gold Silver Rate Today: 'गुड फ्राईडे' पर सोना-चांदी ने किया हैरान, कहां पहुंचा मुंबई में भाव? -
'खामोश करवाया गया हूं', राघव चड्ढा का बड़ा बयान, AAP में दरार आई खुलकर सामने! क्या अब BJP में जाएंगे MP? -
'मैंने पापा से कहा था ये ठीक नहीं है', युवराज सिंह ने क्रिकेट के दो दिग्गजों से क्यों मांगी माफी?












Click it and Unblock the Notifications