The Kapil Sharma Show: महाभारत के युधिष्ठिर और भीष्म से नाराज हुए 'शकुनी मामा', पूछा-क्या ये लोग सच्चाई भूल गए हैं?

नई दिल्ली। हाल ही में 'डीडी' के ऐतिहासिक धारावाहिकों में से एक 'महाभारत' की स्टारकास्ट 'सोनी' टीवी के मशहूर शो 'द कपिल शर्मा' में नजर आई थी लेकिन शो से धारावाहिक के 'भीष्म' यानी कि मुकेश खत्ना गायब थे, जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर लोग उनसे ये सवाल पूछने लगे कि वो 'कपिल के शो' में क्यों नहीं दिखे, जिस पर मुकेश खन्ना ने 'द कपिल शर्मा' शो को वल्गर,वाहियात और फूहड़ करार दे दिया था जिस पर 'महाभारत' के युधिष्ठिर यानी की गजेंद्र चौहान को गुस्सा आ गया और उन्होंने मुकेश खन्ना को काफी खरी-खोटी सुनाते हुए उन्हें फ्लॉप एक्टर बोल दिया।

'युधिष्ठिर' और 'भीष्म' से नाराज हुए 'शकुनी मामा'

'युधिष्ठिर' और 'भीष्म' से नाराज हुए 'शकुनी मामा'

जिस पर 'महाभारत' के कृष्ण यानी कि नीतीश भारद्वाज ने मुकेश खन्ना का पक्ष लेते हुए गजेंद्र चौहान को आलोचना कर डाली, जिसके बाद ये विवाद और ज्यादा बढ़ गया, लेकिन अब 'महाभारत' के 'शकुनी मामा' यानी गूफी पेंटल ने इस पर प्रतिक्रिया दी है।

'हमने केवल महाभारत में केवल किरदार निभाए हैं'

'हमने केवल महाभारत में केवल किरदार निभाए हैं'

'आज तक' न्यूज चैनल से बात करते हुए बहुमुखी प्रतिभा के धनी गूफी पेंटल ने इस पूरे प्रकरण पर गुस्सा और दुख दोनों ही जताया है, पेंटल ने कहा कि दोनों लोग आज जिस तरह से सोशल मीडिया पर लड़ रहे हैं, वो सही नहीं है, वो ये क्यों भूल जा रहे हैं कि उन्होंने 'महाभारत' में केवल किरदार निभाए हैं, ना तो वो असल जिंदगी में 'युधिष्ठिर' हैं और ना ही 'भीष्म' इसलिए इस पूरे प्रकरण को बंद होना चाहिए। हमने जिस पवित्र ग्रंथ को बनाने में इतनी मेहनत की, 32-33 सालों से हम लोगों की आस्था और विश्वास का प्रतीक बने हुए हैं , उस पर इन दोनों के कारण कोई आंच नहीं आनी चाहिए।

'महाभारत' केवल एक शो नहीं बल्कि एक महान ग्रंथ है

'महाभारत' केवल एक शो नहीं बल्कि एक महान ग्रंथ है

पेंटल ने आगे कहा कि 'महाभारत' केवल एक शो नहीं बल्कि एक महान ग्रंथ है, जिसे कि बीआरचोपड़ा ने असलियत का जामा पहनाया था, इसे आपसी रंजिश की वजह से किसी को धूमिल करने का अधिकार नहीं है।

'कपिल शर्मा शो' के बारे में मुकेश खन्ना के अपने विचार: पेंटल

मुकेश खन्ना ने कपिल शर्मा शो के बारे में जो भी कहा वो उनका व्यक्तिगत मत था और इस पर किसी को जवाब देने का हक था तो वो था कपिल शर्मा या उनकी टीम या फिर सोनी टीवी को, हम में से किसी को भी मुकेश को जवाब देने का हक नहीं था। मैं चाहता हूं कि मुकेश और गजेंद्र आपसी मनमुटाव को भुलाकर फिर से दोस्त बनें और प्यार से रहें, दोनों ही बहुत अच्छे और समझदार हैं और मुझे लगता है कि वो मेरी बात को समझेंगे।

क्या है पूरा विवाद?

क्या है पूरा विवाद?

दरअसल 'द कपिल शर्मा' में खुद के ना जाने पर मुकेश खन्ना ने एक फेसबुक पोस्ट लिखी थी, जिसमें उन्होंने लिखा था कि वो खुद इस शो में नहीं आए, भले ही कपिल शर्मा का शो बहुत लोकप्रिय है लेकिन मेरी नजर में वो वाहियात, फूहड़, डबल अर्थ वाले जुमलों से भरपूर और अश्लील शो है, जिसमें मर्द औरतों के कपड़े पहनता है, घटिया हरकतें करता है और लोग पेट पकड़ कर हंसते हैं, एक बंदे को बीच में सिंहासन पर बिठा कर रखते हैं। उसका काम है हंसना। हंसी ना भी आए तो भी हंसना। इसके उन्हें पैसे मिलते हैं। पहले इस काम के लिए सिद्धू भाई बैठते थे।अब अर्चना बहन बैठती हैं। काम? सिर्फ हा हा हा करना !, मुझे आज तक ये समझ नहीं आया कि लोग इस शो को इतना पसंद क्यों करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+