Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

हिमाचल की वादियों में पहुंची कपिल शर्मा शो की 'भूरी', मधुर मुस्कान संग शेयर की दिलकश तस्वीरें

The Kapil Sharma Show's Sumona Chakravarti shares Beautiful and Lovely Pictures: सोनी टीवी के मशहूर शो 'द कपिल शर्मा' में 'भूरी' का किरदार निभाकर लोगों के दिलों में जगह बनाने वाली अभिनेत्री सुमोना चक्रवर्ती सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं,उनकी तस्वीरें अक्सर चर्चा का विषय बन जाती हैं। ऐसी ही उनकी एक तस्वीर इंटरनेट पर इस वक्त हॉट टॉपिक बनी हुई है, बता दें कि नए साल पर 'भूरी' अपने दोस्तों संग हिमाचल की वादियों में पहुंची थीं, जहां से उन्होंने बेहद ही खूबसूरत तस्वीरों को शेयर किया है।

हिमाचल की वादियों में पहुंची कपिल शर्मा शो की 'भूरी'

हिमाचल की वादियों में पहुंची कपिल शर्मा शो की 'भूरी'

वायरल तस्वीरों में सुमोना प्रकृति की नैसर्गिक सुंदरता के बीच अपने करीबी दोस्तों संग CHILL करतीं नजर आ रही हैं। उन्होंने अपनी तस्वीरों को शेयर करते हुए अपने दोस्तों को धन्यवाद देते हुए लोगों को नए साल की शुभकामनाएं भी दी हैं। बता दें कि सुमोना ने इससे पहले हॉट अंदाज में अपनी कुछ तस्वीरों को शेयर किया था,तब भी वो लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी थीं।

Recommended Video

    हिमाचल की वादियों में पहुंची कपिल शर्मा शो की 'भूरी', मधुर मुस्कान संग शेयर की दिलकश तस्वीरें
    फिल्म 'मन' (1999) से शुरू किया करियर

    फिल्म 'मन' (1999) से शुरू किया करियर

    मालूम हो कि टीवी की लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक सुमोना ने अपने करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट आमिर खान और मनीषा कोइराला की फिल्म 'मन' (1999) से की थी। उस वक्त सुमोना की उम्र महज 10 साल थी।

    'बड़े अच्छे लगते हैं' से मिली पहचान

    'बड़े अच्छे लगते हैं' से मिली पहचान

    इसके कुछ सालों तक सुमोना टीवी पर कुछ छोटे-छोटे शो करती रहीं। साल 2011 में शुरू हुए एकता कपूर के सीरियल 'बड़े अच्छे लगते हैं' में नताशा के किरदार से उन्हें बड़ी पहचान मिली।

    'कॉमेडी सर्कस' में किया धमाल

    वो पहली बार कपिल शर्मा के साथ कहानी 'कॉमेडी सर्कस' की में नजर आईं। दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया और वो ये शो जीतने में कामयाब रहे।

     'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल शर्मा'

    'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल शर्मा'

    सुमोना के करियर का दूसरा मील का पत्थर था साल 2013 में शुरू हुआ 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल शर्मा' जिसमें वो मंजू शर्मा यानी कपिल की पत्नी बनी थीं। इस रोल ने उन्हें घर-घर में पहचान दिला दी और इस वक्त वो 'भूरी' के किरदार से घर-घर में लोकप्रिय है। केवल प्रोफेशनल लेवल पर ही नहीं बल्कि पर्सनली भी सुमोना, कपिल की अच्छी दोस्तों में से एक हैं। कपिल के बुरे वक्त में भी वो उनके साथ थीं, तमाम आलोचनाओं से घिरे कपिल के बचाव में सुमोना अक्सर खड़ी रहीं और वो आज भी कपिल की टीम के साथ काफी खुश हैं, दोनों की खूबसूरत बॉडिंग को आप कपिल शर्मा शो में आसानी से महसूस कर सकते हैं।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+