कपिल की 'भूरी' के बोल्ड लुक ने सोशल मीडिया पर लगाई आग, लोग बोले-'कमाल हो तुम'

The Kapil Sharma Show's Bhuri or Sumona shares Glamours Pictures: सोनी टीवी के मशहूर शो 'द कपिल शर्मा ' (Kapil Sharma) की हर दिल अजीज 'भूरी' यानी कि सुमोना चक्रवर्ती (Sumona Chakravarti) सोशल मीडिया के खासे एक्टिव सदस्यों में से एक हैं। अक्सर उनकी तस्वीरें इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन जाती हैं। नए साल पर वो अपने दोस्तों संग हिमाचल की वादियों का मजा ले रही थी, उन्होंने वहां की तस्वीरों को अपने इंस्ट्रागाम अकाउंट पर शेयर किया था, जो कि काफी वायरल हुई थीं, उन तस्वीरों में सुमोना शांत,सौम्य और सादगी पूर्ण नजर आ रही थीं।

वायरल तस्वीर में दिखा सुमोना का हॉट अंदाज

वायरल तस्वीर में दिखा सुमोना का हॉट अंदाज

लेकिन आज जो उनकी तस्वीर चर्चा का विषय बनी हैं, उसमें वो बेहद बोल्ड, सेक्सी और बिंदास नजर आ रही हैं। अपने खास अंदाज की तस्वीर सुमोना ने खुद ही पोस्ट की है। वायरल तस्वीर में सुमोना ग्रीन कलर की थाई-हाई स्लिट गाउन में हैं और उनका मेकअप भी काफी हैवी है, कुल मिलाकर उनका लुक पूरी तरह से कातिलाना है, जिसे देखकर अच्छे-अच्छों के पसीने छूट जाएं।

 सुमोना का बोल्ड लुक देख हैरान हुए लोग

सुमोना का बोल्ड लुक देख हैरान हुए लोग

सुमोना की इस तस्वीर को बहुत सारे लोगों ने पसंद किया है और कमेंट किया है। किसी ने उन्हें 'कातिलाना' बताया है तो किसी की नजर में वो बेहद 'हॉट' हैं, तो किसी ने कहा कि 'तुम सच में कमाल हो'। कुल मिलाकर सुमोना की तस्वीर सोशल मीडिया पर आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।

पहले भी बोल्ड लुक बना है चर्चा का विषय

वैसे ये कोई पहला मौका नहीं है जब सुमोना की तस्वीर पर इस तरह की बातें हो रही हैं, इससे पहले भी सुमोना का बोल्ड लुक लोगों के बीच चर्चा का विषय बन चुका है। पिछले साल सुमोना ने थाईलैंड वेकेशन की तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वो Bikini और ग्लैमरस टैटू के साथ दिखाई दे रही थीं, सुमोना की उस फोटो ने भी इंटरनेट पर धमाल मचा दिया था।

'बड़े अच्छे लगते हैं' से मिली पहचान

'बड़े अच्छे लगते हैं' से मिली पहचान

आपको बता दें कि टीवी की लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक सुमोना ने अपने करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट आमिर खान और मनीषा कोइराला की फिल्म 'मन' (1999) से की थी। उस वक्त सुमोना की उम्र महज 10 साल थी लेकिन इसके बाद कुछ सालों तक सुमोना टीवी पर कुछ छोटे-छोटे शो करती रहीं। लेकिन साल 2011 में शुरू हुए एकता कपूर के सीरियल 'बड़े अच्छे लगते हैं' में नताशा के रोल से उन्होंने लोगों का ध्यान खींचा था।

कपिल शर्मा संग बन गई हसीन ऑन स्क्रीन जोड़ी

कपिल शर्मा संग बन गई हसीन ऑन स्क्रीन जोड़ी

वो पहली बार कपिल शर्मा के साथ 'कॉमेडी सर्कस' शो में नजर आईं। दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था और दोनों शो जीतने में कामयाब रहे थे, तब से ही दोनों साथ काम कर रहे हैं।

'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल शर्मा'

'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल शर्मा' सुमोना के करियर का दूसरा मील का पत्थर था। इस शो वो मंजू शर्मा यानी कपिल की पत्नी बनी थीं। इस रोल ने उन्हें घर-घर में पहचान दिला दी और इस वक्त वो 'द कपिल शर्मा शो' की 'भूरी' के किरदार से घर-घर में लोकप्रिय हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+