नवजोत सिंह सिद्धू ने कैटरीना को भेजा खत, जवाब में अभिनेत्री ने दिया 'फ्लाइंग Kiss'
मुंबई। भले ही इस वक्त नवजोत सिंह सिद्धू, सोनी टीवी के लोकप्रिय शो 'कपिल शर्मा शो' से दूर पंजाब की राजनीति में व्यस्त हों लेकिन शो के लगभग हर एपीसोड में उनका जिक्र हो ही जाता है, ऐसा ही एक खूबसूरत जिक्र शनिवार रात प्रसारित शो में हुआ, जहां सिद्धू ने फिल्म अभिनेत्री कैटरीना कैफ के लिए एक लेटर भेजा, जिसे कि शो के होस्ट कपिल शर्मा ने पढ़ा वो भी फिल्म एक्टर और 'कपिल....' शो के निर्माता सलमान खान के सामने।

नवजोत सिंह सिद्धू ने लिखा कैटरीना को खत
दरअसल सलमान और कैटरीना शनिवार को अपनी आने वाली फिल्म 'भारत' के प्रमोशन के लिए आए थे, जैसे ही शो में कैटरीना आईं, कपिल ने उनसे बोला कि आप (Katrina Kaif) जब भी शो में आई हैं, आपको सिद्धू जी यहां बैठे मिले हैं, जिन्होंने शेर कहकर आपका स्वागत किया है लेकिन अभी यहां अर्चना पूरन जी बैठी हैं लेकिन सिद्धू जी को आपका पूरा ख्याल है।

हैलो कैट...बहुत देर कर दी मेहरबां आते-आते...
इसलिए उन्होंने आपके नाम ये खास खत भेजा है, जिसे सुनने के बाद कैटरीना और सलमान समेत शो के सभी दर्शक हंसने लगे, कपिल ने कहा कि सिद्धू जी की तरफ से मैं ये खत पढ़ रहा हूं और इसके बाद उन्होंने लेटर पढ़ना शुरू किया, कपिल ने इस खत को पढ़ते हुए कहा, यहां खोलने की जगह लिखा है- ठोको, मैं खोलता हूं, फिर कपिल ने लेटर पढ़ा, हैलो कैट...बहुत देर कर दी मेहरबां आते-आते, अगर तुम पहले बताते तो हम एमएलए (MLA) की सीट छोड़कर आ जाते।

कैटरीना दिया 'फ्लाइंग Kiss'
कपिल ने आगे पढ़ा- हम तो राजनीति (Politics) कर रहे हैं लेकिन आपकी 'राजनीति' हमें बहुत पसंद थी। अगर आपको मेरा शेर पसंद आया हो तो आप मुझे 'फ्लाइंग किस' भेज सकती है, कैटरीना ने ये सुनते ही सिद्धू जी को 'फ्लाइंग किस' भेज दिया और पूरा शो तालियों से गूंज उठा।

अर्चना पूरन सिंह को भी भेजा था लेटर
इससे पहले सिद्धू ने शो में उनकी जगह लेने वाली अर्चना पूरन सिंह को भी खत भेजा था, सिद्धू ने लेटर में लिखा था कि अर्चना, मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं और तुम्हारी सलामती की दुआ करता हूं। मुझे आशा है कि तुम इतनी स्वस्थ हो जाओ कि तुम इस कुर्सी में फिट न आओ। मैं तुम्हारे लिए अपना घर, अपना काम और अपना शहर छोड़ सकता हूं, अगर तुम मेरी सीट खाली कर दो, तुम्हारा प्यारा नवजोत सिंह सिद्धू।

सिद्धू ने दिया था पुलवामा अटैक पर विवादित बयान
आपको बता दें पुलवामा अटैक पर विवादित बयान देकर लोगों के निशाने पर आए नवजोत सिंह सिद्धू को लेकर लोगों का विरोध बहुत बढ़ गया था, जिसके कारण लोगों ने सिद्धू को शो से बाहर करने अपील चैनल से की थी, अपील पूरी ना होने की सूरत में शो के बहिष्कार करने की बात कही गई थी, जिस पर त्वरित एक्शन लेते हुए चैनल ने सिद्धू को शो से बाहर करके अर्चना पूरन सिंह को शो में लिया था।












Click it and Unblock the Notifications