'द कपिल शर्मा' शो के पहले गेस्ट होंगे प्रवासी मजदूरों के लिए सुपर हीरो बने सोनू सूद, सामने आई शूटिंग की तस्वीरें

मुंबई। 'द कपिल शर्मा' के फैंस का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है क्योंकि ये शो बहुत जल्द अपने नए एपिसोड के साथ आपके बीच आने वाला है, शो की शूटिंग शुरू हो चुकी है, शूटिंग सेट्स की कुछ तस्वीरें इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, इस शो के पहले मेहमान प्रवासी मजदूरों के लिए सुपर हीरो बने सोनू सूद हैं, जिनके साथ कपिल की टीम ने खूब मौजमस्ती की है, इस शो में सोनू प्रवासी मजदूरों के साथ अपने अनुभव से लेकर ट्विटर पर लोगों से कनेक्ट होने तक के बारे में बात करेंगे।

कपिल शर्मा शो के पहले गेस्ट बने सोनू सूद

कपिल शर्मा शो के पहले गेस्ट बने सोनू सूद

सेट की जो तस्वीरें वायरल हुई हैं उसमें सोनू सूद कपिल एंड टीम के साथ काफी हंसते हुए दिख रहे हैं, वायरल तस्वीरों ने एक बार फिर से शो के प्रति लोगों की उत्सुकता पैदा कर दी है, शो की पूरी शूटिंग सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों को ध्यान में रखकर की गई है, शो में इस बार आप कुछ परिवर्तन भी देखेंगे, इस बार शो में लाइव ऑडियंस नहीं होगी बल्कि इस बार लोग घर बैठे कपिल के शो से जुड़ सकेंगे, जिसके बारे में खुद कपिल शर्मा ने वीडियो को अपलोड करके लोगों को बताया था।

 कपिल शर्मा ने की लोगों से अपील

कपिल शर्मा ने की लोगों से अपील

अपने वीडियो में कपिल शर्मा ने लोगों ने से कहा था कि अब आप सब भी घर बैठे वीडियो कॉल के जरिए 'कपिल शर्मा शो' का हिस्सा बन सकते हैं, आपको सिर्फ एक इंट्रो वीडियो बनाने की जरूरत है जिसमें आप अपना नाम, शहर का नाम बता सकते हैं, उसे आप इंस्टाग्राम पर अपलोड करने के बाद मुझे टैग करें और @tkssaudience को टैग करें।

सोनू सूद लगातार लोगों की मदद कर रहे हैं...

सोनू सूद लगातार लोगों की मदद कर रहे हैं...

आपको बता दें कि लॉकडाउन में प्रवासी भारतीयों को उनके घर पहुंचाने का जिम्मा उठाने वाले सोनू सूद की मदद लगातार जारी है, वो केवल मजदूरों की ही मदद नहीं कर रहे बल्कि उन्होंने हाल ही में बिहार में गया के 'माउंटेन मैन' दशरथ मांझी, जो कि पत्नी के प्रेम में पहाड़ काटकर रास्ता बनाकर दुनियाभर में मशहूर हुए थे, के परिवार की मदद करने का ऐलान किया है, जो कि इस वक्त काफी आर्थिक तंगी से गुजर रहा है।

सोनू सूद बने लोगों के लिए Super Hero

सोनू सूद बने लोगों के लिए Super Hero

इसके अलावा सोनू सूद ने आंध्र प्रदेश के उस गरीब किसान की भी मदद की, जिसके पास हल जोतने के लिए ट्रैक्टर नहीं था बल्कि ट्रैक्टर की जगह उनकी बेटियां हल जोत रही थीं, कुल मिलाकर कपिल का शो एक बार फिर से धमाल मचाने की तैयारी में हैं, जिसका लोग बेताबी से इंतजार कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+