The Kapil Sharma Show: किकू शारदा का कटा भारी चालान, हेलमेट ना पहनने की मिली सजा

मुंबई। सोनी टीवी के लोकप्रिय शो 'द कपिल शर्मा' की टीआरपी इन दिनों शबाब पर है और शो के किरदार लोगों के दिलों में घर कर गए हैं लेकिन इस चर्चित शो के लोकप्रिय किरदार अच्छा यादव उर्फ किकू शारदा के साथ कुछ अच्छा नहीं चल रहा है, दरअसल जनाब का तगड़ा वाला चालान कट गया है, वजह ये है कि वो बिना हेलमेट पहने गाड़ी चला रहे थे, जिसके चलते उनका गुस्सा फूटा है और वो अपना ये गुस्सा, आने वाले शो में प्रकट भी करेंगे।

किकू शारदा का कटा भारी चालान

किकू शारदा का कटा भारी चालान

लेकिन आप परेशान मत होइए, दरअसल किकू शारदा का चालान केवल शो में कटा है, रीयल लाइफ में नहीं लेकिन वो शो में अपने फनी एक्ट के जरिए लोगों को ये बताने की कोशिश करते दिखेंगे कि बिना हेलमेट अब बाइक चलाना सही नहीं है, इसके चलते तगड़ा चालान कट सकता है।

शो का वीडियो वायरल

मालूम हो कि आने वाले एपीसोड में इस बार शो के आकर्षण होंगे 'द जोया फैक्टर' फिल्म की टीम यानी कि सोनम कपूर और और दुल्कर सलमान, जो अपनी फिल्म का प्रमोशन करने के साथ-साथ कपिल शर्मा के साथ काफी मस्ती करते दिखेंगे, इस शो से जुड़े कई वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

'द जोया फैक्टर' का होगा प्रमोशन

'द जोया फैक्टर' का होगा प्रमोशन

वायरल हो रहे एक वीडियो में कीकू, अभिनेत्री सोनम से कहते हैं कि उन्होंने 'द जोया फैक्टर' का ट्रेलर देखा, फिल्म का ट्रेलर उन्हें इतना पसंद आया कि वह घर में रखी सारी 'जोयाबीन' खा गए, उनकी इस बात को सुनकर सोनम कपूर और दुल्कर सलमान हंस-हंसकर लोट-पोट हो जाते हैं, कीकू शारदा की इस बात का जवाब देते हुए कपिल शर्मा ने कहा कि वह जोयाबीन नहीं सोयाबीन होता है, जिस पर सब हंसने लगते है।

20 सितंबर को रिलीज हो रही है 'द जोया फैक्टर'

20 सितंबर को रिलीज हो रही है 'द जोया फैक्टर'

आपको बता दें कि सोनम कपूर और दुलकर सलमान की फिल्म चौहान के नॉवेल 'द जोया फैक्टर' पर आधारित है, फिल्म 20 सितंबर को रिलीज होगी, इस दिलचस्प कहानी को बड़े पर्दे पर देखने के लिए फैंस काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, फिल्म में क्रिकेट का तड़का और इश्क और कॉमेडी का मिश्रण देखने को मिलेगा, देखते हैं कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल करती है?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+