The Kapil Sharma Show: संजना सांघी की अंग्रेजी से हैरान हुए कपिल शर्मा, गुरु रंधावा ने सुनाया किस्सा

Singer Guru Randhawa and Sanjana Sanghi Song: किन्हीं कारणों की वजह से टीवी का मशहूर कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' (The Kapil Sharma Show) जल्द ही बंद होने वाला है। ऐसे में शो के फैंस के लिए मेकर्स एक एपिसोड में कई मेहमानों को रुबरू करा रहे हैं। शनिवार को ऑन एयर हुए एपिसोड में कॉमेडियन कपिल शर्मा (Kapil Sharma) ने 'वागले की दुनिया' (Wagle Ki Duniya) की स्टार कास्ट अंजन श्रीवास्तव (Anjan Srivastava), भारती आचरेकर (Bharti Achrekar), सुमीत राघवन (Sumeet Raghavan) का स्वागत किया। इसके बाद 'द कपिल शर्मा शो' में सिंगर गुरु रंधावा (Singer Guru Randhawa) और एक्ट्रेस संजना सांघी (Sanjana Sanghi) ने धमाकेदार एंट्री ली।

कपिल के शो पर पहुंचे गुरु रंधावा और संजना सांघी

कपिल के शो पर पहुंचे गुरु रंधावा और संजना सांघी

हाल ही में सिंगर गुरु रंधावा (Guru Randhawa) ने संजना सांघी संग अपना नया सिंगल सॉन्ग 'तेरे मेहन्दी वाले हाथ' (Tere Mehendi Wale Haath) रिलीज किया है, जो काफी पसंद किया जा रहा है। 'द कपिल शर्मा शो' में गुरु रंधावा ने संजना सांघी ने कपिल शर्मा के साथ काफी मस्ती की। इस बीच गुरु ने संजना की अंग्रेजी को लेकर कपिल शर्मा को मजेदार बात बताई। शो के दौरान कपिल शर्मा को संजना ने बताया कि गुरु रंधावा लोगों के सीक्रेट्स छिपाना अच्छी तरह से जानते हैं। लेकिन कभी कभी वो Cats out of the Bags वाली हरकत भी करते हैं।

Cats out of the Bags का मतलब क्या है

Cats out of the Bags का मतलब क्या है

संजना की Cats out of the Bags की बात सुनकर कपिल शर्मा भी हैरान रह जाते हैं। कपिल चौंक कर कहते हैं ये क्या होता है। इस पर गुरु रंधावा बताते हैं कि संजना इंग्लिश स्कूल में पढ़ी हैं, इस वजह से वह अक्सर अपनी बात कहने के लिए इंग्लिश मुहावरों का इस्तेमाल करती रहती हैं। कपिल ने जब संजना से Cats out of the Bags का मतलब पूछा तो वह कहती हैं, जब किसी की पोल खुलती है तो उस स्थिति में इस इंग्लिश मुहावरे का इस्तेमाल किया जाता है।

संजना की अंग्रेजी से प्रभावित हुए कपिल शर्मा

संजना की अंग्रेजी से प्रभावित हुए कपिल शर्मा

संजना सांघी की अंग्रेजी सुन कपिल शर्मा भी हैरान रह जाते हैं। कपिल कहता हैं, हम ऐसे स्कूल गए ही नहीं कि जहां हमें Cats out of the Bags का मतलब पता हो। आपको बता दें कि गुरु रंधावा और संजना अपने नए गाने 'तेरे मेहन्दी वाले हाथ' को प्रमोट करने के लिए कपिल शर्मा के शो पर पहुंचे थे। इस दौरान कपिल ने अपने अंदाज और अंग्रेजी से सभी का मन मोह लिया। सेट पर गुरु रंधावा, कपिल और संजना ने खूब मस्ती की।

दूसरी बार पापा बनने वाले हैं कपिल शर्मा

दूसरी बार पापा बनने वाले हैं कपिल शर्मा

ऐसी अफवाह उड़ रही थी कि कपिल शर्मा की पत्‍नी गिन्‍नी प्रेग्‍नेंट हैं। वो दूसरी बार मां बनने वाली हैं। अब कपिल ने इन कयासों पर खुद मुहर लगा दी है। गुरुवार को कपिल ने ट्विटर पर चैट सेशन आयोजित किया, जिसमें उन्होंने अपने फैंस को सवाल पूछने के लिए आमंत्रित किया। इसी दौरान एक फैन ने उनसे शो बंद करने की वजह पूछी, जिसके जवाब में कपिल ने कहा- क्योंकि अपने दूसरे बच्चे का स्वागत करने के लिए मुझे अपनी पत्नी के पास घर पर रहना है।

यह भी पढ़ें: Kapil Sharma से पंगा पड़ा महंगा, मशहूर कार डिजाइनर की बहन गिरफ्तार, जानें क्या है मामला

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+