The Kapil Sharma Show के 'बच्चा यादव' पर लगा धोखाधड़ी का आरोप, केस दर्ज

मुंबई। सोनी टीवी को बेहद लोकप्रिय कार्यक्रम 'द कपिल शर्मा' शो में 'बच्चा यादव' का किरदार निभाकर लोगों के दिलों में राज करने वाले अभिनेता किकू शारदा आज गलत कारणों की वजह से चर्चा में हैं, उनके ऊपर धोखाधड़ी का आरोप लगा है, उन पर यह आरोप डायरेक्टर नितिन कुलकर्णी ने लगाए हैं, उन्होंने किकू शारदा के साथ कुल 6 लोगों पर आरोप दर्ज करवाए हैं, उनका आरोप है कि किकू शारदा और अन्य लोग मुंबई फेस्ट नामक चैरिटेबल ट्रस्ट से जुड़े हैं और इन्होंने 50.70 लाख रुपये का धोखाधड़ी किया है।

'बच्चा यादव' पर धोखाधड़ी का आरोप

'बच्चा यादव' पर धोखाधड़ी का आरोप

हालांकि किकू शारदा ने सारे आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने कहा कि मैं चैरिटेबल ट्रस्ट से जुड़ा नहीं हूं, उन्होंने कहा कि मैंने मुंबई फेस्ट के इवेंट में भाग लिया था लेकिन मैं इसका सदस्य नहीं हूं, हालांकि मेरे पिता इसके मेंबर हैं, बिना किसी कारण मेरा नाम इसमें घसीटा जा रहा है, मेरे ऊपर जो आरोप लगे हैं, वो बेबुनियाद और बेकार हैं।

किकू शारदा ने किया आरोपों से इंकार

किकू शारदा ने किया आरोपों से इंकार

आपको बता दें कि किकू शारदा की गिनती, टीवी इंडस्ट्री में मोस्ट एंटरटेनिंग लोगो में होती है उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी के एक सीरियल 'हातिम' में की थी और इसके बाद उन्होंने एक सीरियल "F.I.R" में कांस्टेबल " मुलायम सिंह गुलगुले " का किरदार निभाया जिसके लिए उन्हें अच्छी खासी लोकप्रियता भी मिली | लेकिन उनके करियर में जो उछाल आया है Comedy Night with Kapil शो से, जिसमें निभाए गये फीमेल किरदार " पलक" की वजह से वो घर-घर में पहचाने जाने लगे।

 'बच्चा यादव' बनकर जीता दिल

'बच्चा यादव' बनकर जीता दिल

कपिल शर्मा के दूसरे सीजन में वो इस वक्त 'बच्चा यादव' का किरदार निभा रहे हैं, उनके जोक्स इस शो की टीआरपी हाई करने में अहम रोल निभा रहे हैं, किकू शारदा गजब से डांसर हैं, वैसे उनका असली नाम राघ्वेंद्र शारदा है, किकू शारदा उनका निक नेम हैं, उनका जन्म 14 फ़रवरी 1975 को राजस्थान के जोधपुर में एक मारवाड़ी परिवार में हुआ, उनकी शिक्षा जोधपुर से ही ली और उसके बाद कॉमर्स में ग्रेजुएशन के लिए वो मुंबई चले गए, उनके के पिता प्राइवेट सेक्टर में काम करते है और माँ एक गृहिणी है | उनकी शादी प्रियंका से हुई है और वो दो बच्चों के पिता हैं, दीपिका पादुकोण उनकी फेवरेट अभिनेत्री हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+