The Kapil Sharma Show की 'भूरी' का बोल्ड अंदाज, Bikini में शेयर की फोटो, लोग हैरान

नई दिल्ली। सोनी टीवी के मशहूर शो 'द कपिल शर्मा' में भूरी का किरदार निभाकर लोगों के दिलों में जगह बनाने वाली अभिनेत्री सुमोना चक्रवर्ती सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं, उनकी तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन जाती है, ऐसी ही उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर इस वक्त हॉट टॉपिक बनी हुई है, वजह है उस फोटो का बेहद ही हॉट होना।

सुमोना की बिकिनी फोटो Viral

दरअसल सुमोना इन दिनों थाइलैंड में हॉलीडे एन्जॉय कर रही हैं, उन्होंने अपने अकाउंट पर थाइलैंड के बीच पर बिकिनी पहने हुए फोटो शेयर की है, जिसमें वो बिकनी और ग्लैमरस टैटू के साथ दिखाई दे रही है, सुमोना की ये फोटो इंटरनेट पर धमाल मचा रही है, सुमोना ने कैप्शन लिखा- हैलो संडे. सुमोना के उनकी ये तस्वीर शेयर करने के कुछ घंटों के अंदर ही फोटो पर हजारों लाइक्स आ गए, लोग उनकी फोटो पर काफी कमेंट भी कर रहे हैं।

'बड़े अच्छे लगते हैं' से मिली पहचान

आपको बता दें कि टीवी की लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक सुमोना ने अपने करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट आमिर खान और मनीषा कोइराला की फिल्म मन (1999) से की थी। उस वक्त सुमोना की उम्र महज 10 साल थी।

'बड़े अच्छे लगते हैं' से मिली पहचान

इसके कुछ सालों तक सुमोना टीवी पर कुछ छोटे-छोटे शो करती रहीं। साल 2011 में शुरू हुए एकता कपूर के सीरियल 'बड़े अच्छे लगते हैं' में नताशा के किरदार से उन्हें बड़ी पहचान मिली।

'कॉमेडी सर्कस' में किया धमाल

वो पहली बार कपिल शर्मा के साथ कहानी 'कॉमेडी सर्कस' की में नजर आईं। दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया और वो ये शो जीतने में कामयाब रहे।

'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल शर्मा'

सुमोना के करियर का दूसरा मील का पत्थर था साल 2013 में शुरू हुआ 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल शर्मा' जिसमें वो मंजू शर्मा यानी कपिल की पत्नी बनी थीं। इस रोल ने उन्हें घर-घर में पहचान दिला दी और इस वक्त वो भूरी के किरदार से घर-घर में लोकप्रिय है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+