आर्थिक तंगी से गुजर रहा है फैमिली मैन-2 का ये एक्टर, पैसों कमी के चलते खाली करना पड़ा फ्लैट
नई दिल्ली, जून 26: 'द फैमिली मैन' वेब सीरीज को दर्शकों को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। वेबसीरीज के हर एक किरदार की तारीफ हो रही है। जहां एक तरफ श्रीकांत तिवारी, सुचि और जेके के किरदारों ने दूसरे सीजन में भी दर्शको का प्यार पाया तो वहीं इस बार राजी, साजिद और चेल्लम सर के किरदारों ने हर किसी का मन मोह लिया। सीरीज में साजिद का किरदार शहाब अली ने निभाया है। शहाब अली ने बताया कि, उनके इस किरदार से फैंस की ओर से ढेरों मेल और मैसेज मिल रहे हैं।

फैमिली मैन-2 के बाद आ रहे हैं ढेरों मेल और मैसेज
शहाब ने कहा कि, प्रतिक्रिया इतनी अच्छी रही है। मुझे इतने मैसेज आ रहे हैं कि मेरा इनबॉक्स भर गया है। मुझे साजिद के स्केच और वीडियो एडिट्स मिल रहे हैं। सच कहूं तो मुझे इसकी उम्मीद थी, लेकिन मैंने कभी नहीं सोचा था कि यह इतना बड़ा होने वाला है और लोग मेरे किरदारों को इतना पसंद करने वाले हैं। यह मुझे भावुक करने वाला है। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में उनका सफर आसान नहीं रहा है।

अभिनय में आने से पहले करता था अखबार में नौकरी
शहाब ने याद करते हुए कहा कि, मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय में नुक्कड़ नाटक से शुरुआत की थी। परिस्थितियाँ अनुकूल नहीं थीं इसलिए मैंने पत्रकारिता का कोर्स किया और एक साल तक एक अखबार के लिए भी काम किया। मुझे हमेशा लगता था कि मैं इसमें बहुत अच्छा नहीं था। मुझे भी मजा नहीं आ रहा था। फिर मैंने यू-टर्न लेने का फैसला किया और अपनी मां को इसके बारे में बताया। उन्होंने मेरा समर्थन किया और मैंने राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय के लिए आवेदन किया, जहाँ से मैंने 2015 में स्नातक किया। यहाँ, जीवन पूरी तरह से बदल गया।

'दिल्ली से मुंबई आना मेरे लिए वाकई एक बड़ा कदम था'
इंडस्ट्री में कुछ साल काम करने के बाद जब उनसे उनकी आर्थिक स्थिति को लेकर पूछा गया तो उन्होंने कहा कि, मैं बेहद ही साधारण पृष्ठभूमि आता हूं। आर्थिक रूप से, यह मेरे लिए हमेशा कठिन रहा है। यह अभी भी मेरे साथ हो रहा है। सब कुछ आने वाले काम पर निर्भर करता है। इसे और अधिक काम में तब्दील करने की जरूरत है। अगर ऐसा हुआ तो सब कुछ अच्छा होने वाला है। मैं मुंबई आना चाहता था लेकिन जानता था कि मैं वहां नहीं रह सकता। दिल्ली से मुंबई आना मेरे लिए वाकई एक बड़ा कदम था। फैमिली मैन ने भी मुझे कुछ उम्मीद दी है।

'लॉकडाउन के दौरान एक बार फिर मुश्किलें खड़ी हो गई हैं'
शहाब ने बताया कि, कोरोना वायरस लॉकडाउन के दौरान एक बार फिर मुश्किलें खड़ी हो गई हैं। उन्हें इसके चलते दिल्ली वापस आना पड़ा है। द फैमिली मैन की रिलीज़ से पहले, मैं बहुत मुश्किल स्थिति में था। सारा काम बंद हो गया था मैंने मुंबई में अपना फ्लैट खाली कर दिया और घर वापस आ गया। अब भी, मैं यहीं(दिल्ली) हूं। सीजन 2 (द फैमिली मैन का) अब आ गया है और उम्मीद है कि चीजें बदल जाएंगी।












Click it and Unblock the Notifications