कोरोना संकट के बीच कल PM आवास पर कैबिनेट की अहम बैठक
नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण के मामले 20 हजार के आंकड़े के करीब पहुंच रहे हैं। कोरोना मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। वहीं इस संक्रमण को रोकने के लिए केंद्र सरकार युद्धस्तर पर जुटी हुई है। राज्य सरकारों के साथ मिलकर कोरोना संकट से निपटने के लिए हर संभव कोशिश की जा रही है। कोरोना संकट के बीच बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट की अहम बैठक होने जा रही है।

बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास पर बुधवार सुबह केंद्रीय कैबनेट की अहम बैठक होगी। बुधवार को 11 बजे कैबिनेट की बैठक में कोरोना संकट पर चर्चा होने की उम्मीद है। आपको बता दें कि स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक भारत में कोरोनावायरस से संक्रमितों की संख्या 18985 हो गई है। 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 1329 नए मामले सामने आए हैं और 44 लोगों की मौत हुई है। देश में कोरोना संक्रमण से 603 लोगों की मौत हो चुकी है।
वहीं भारत सरकार ने कहा है कि वो कोरोना लक्षणों पर नागरिकों से प्रतिक्रिया एकत्र करने के लिए एक टेलीफोनिक सर्वेक्षण करेगी। यह सर्वेक्षण एनआईसी द्वारा किया जाना है, इसके लिए 1921 नंबर से कॉल आपके मोबाइल फोन पर आएगी। वहीं स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने कोरोना के मरीजों और कोरोना के संदिग्ध मरीजों के अवेशष को लेकर गाइडलाइन जारी की। आईसीएमआर ने गर्भवती महिलाओं की कोरोना टेस्टिंग के लिए भी गाइडलाइन जारी किया।












Click it and Unblock the Notifications