क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

मध्य प्रदेश में द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर पर बैन का कांग्रेस ने किया खंडन

Google Oneindia News

नई दिल्ली। संजय बारू की किताब द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर: द मेकिंग एंड अनमेकिंग ऑफ मनमोहन सिंह पर बनी फिल्म द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर को मध्य प्रदेश में बैन किए जाने से कांग्रेस ने इनकार कर दिया है। कांग्रेस नेताओं ने फिल्म को सोनिया गांधी, राहुल गांधी और मनमोहन सिंह को बदनाम करने के लिए तैयार किया गया एक प्रोपोगेंडा बताया है। ऐसी खबरें आई थीं कि कि मध्य प्रदेश के अलावा पंजाब, राजस्थान और दूसरे कांग्रेस शासित राज्यों में भी फिल्म को बैन किया जा सकता है। इस पर मध्यप्रदेश में कांग्रेस मीडिया प्रभारी नरेंद्र सलूजा ने कहा कि हमने फिल्म बैन नहीं की है। ये इतनी घटिया फिल्म है कि हम इस पर चर्चा ही नहीं करना चाहते।

भाजपा के ट्विटर हैंडल से फिल्म के ट्रेलर को शेयर करने पर सवाल

भाजपा के ट्विटर हैंडल से फिल्म के ट्रेलर को शेयर करने पर सवाल

कांग्रेस नेता पीएल पुनिया ने फिल्म के ट्रेलर को भाजपा के ट्विटर हैंडल से शेयर किए जाने पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि साफ है ये भाजपा के इशारे पर बनाई गई फिल्म है। पुनिया ने कहा, 'द ऐक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर मूवी का ट्रेलर बीजेपी हैंडल से ट्वीट किया गया। यह बीजेपी का गेम है। वे जानते हैं कि पांच साल पूरे होने को हैं और उनके पास जनता को बताने के लिए कुछ भी नहीं है। आम लोगों का ध्यान हटाने के लिए वह इस तरह के हथकंडे अपना रहे हैं।

महाराष्ट्र यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा, रिलीज से पहले हमें दिखाएं मनमोहन सिंह पर बनी फिल्ममहाराष्ट्र यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा, रिलीज से पहले हमें दिखाएं मनमोहन सिंह पर बनी फिल्म

मनमोहन सिंह ने नहीं किया कमेंट

मनमोहन सिंह ने नहीं किया कमेंट

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने फिल्म को लेकर कोई कमेंट करने से इनकार कर दिया है। लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ता जरूर इसको लेकर गुस्सा दिखा रहे हैं। महाराष्ट्र यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष सत्यजीत तांबे पाटील गुरुवार को ही फिल्म निर्माताओं को पत्र लिख रिलीज के पहले उन्हें फिल्म दिखाने की मांग कर चुके हैं। उनका कहना है कि फिल्म कांग्रेस नेताओं की छवि खराब करने के लिए लाई जा रही है।

11 जनवरी को होगी रिलीज

11 जनवरी को होगी रिलीज

संजय बारू की 2014 में आई किताब द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर: द मेकिंग एंड अनमेकिंग ऑफ मनमोहन सिंह पर बनी इस फिल्म में मनमोहन सिंह के प्रधानमंत्री बनने, उनके कार्यकाल और सोनिया गांधी, राहुल गांधी से उनके रिश्तों को फिल्म में दिखाया गया है। फिल्म का ट्रेलर गुरुवार को रिलीज हुआ है। फिल्म 11 जनवरी को रिलीज होगी।

अनुपम खेर ने फिल्म में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का किरदार निभाया है। सोनिया गांधी का रोल जर्मन एक्ट्रेस सुजैन बर्नेट और राहुल के रोल में अर्जुन माथुर नजर आएंगे। अहाना कुमरा प्रियंका गांधी और दिव्या सेठ मनमोहन सिंह की पत्नी गुरशरण कौर की भूमिका में हैं। संजय बारू का रोल अक्षय खन्ना ने निभाया है। फिल्म का निर्देशन विजय रत्नाकर गुट्टे ने किया है।

राहुल गांधी-मनमोहन सिंह ने केक काटकर मनाया कांग्रेस का 134वां स्थापना दिवसराहुल गांधी-मनमोहन सिंह ने केक काटकर मनाया कांग्रेस का 134वां स्थापना दिवस

English summary
The Accidental Prime Minister ban in Madhya pradesh and other congress rule state
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X