Thane: लॉकडाउन तोड़कर शादी की, हनीमून के बदले पुलिस ने किया क्वारंटीन

नई दिल्ली- महाराष्ट्र में ठाणे जिले की उल्हासनगर पुलिस ने एक नव विवाहित जोड़े और उनके परिजनों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इन लोगों पर आरोप है कि इन्होंने लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करके शादी की और भीड़ जुटाई। इस घटना के सामने आने के बाद पुलिस ने नव दंपति समेत उनके परिजनों और कुछ रिश्तेदारों को दो हफ्तों के लिए होम क्वारंटीन कर दिया है।

Thane-They broke the lockdown and got married,the police send them in quarantine

लॉकडाउन के नियमों को तोड़ा
गुरुवार की घटना है, उल्हासनगर पुलिस ने एक नव दंपति और उनके परिजनों को शादी के वेन्यू से ही हिरासत में ले लिया। इन पर आरोप है कि इन्होंने लॉकडाउन के नियमों को तोड़कर शहर के दशहरा मैदान में शादी का कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें 15 से 20 लोगों की भीड़ जुटाई गई थी। शादी की रस्में खत्म ही होने वाली थी कि पुलिस भीड़ जुटने की सूचना पाकर वहां पहुंच गई। पुलिस को देखते ही कई मेहमान सरपट भाग खड़े हुए। पुलिस वहां से दूल्हा-दुल्हन और उनके परिजनों को पकड़कर थाने ले आई।

Thane-They broke the lockdown and got married,the police send them in quarantine

बता दें कि कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए केंद्र सरकार और महाराष्ट्र सरकार ने साार्वजनिक कार्यक्रमों पर लगाई हुई है, जहां ज्यादा संख्या में लोगों के जुटने की आशंका रहती है। उल्हासनगर के हिल लाइन थाने के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, 'नवविवाहित जोड़े और उनके परिजनों ने लॉकडाउन के आदेशों का उल्लंघन किया है। जब हम वहां पहुंचे तो देखा कि 15 से 20 लोग मौजूद थे और वहां सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया जा रहा था। हम उन्हें थाने ले आए और सात लोगों के खिलाफ आईपीसी और डिजास्टर मैनेजमेंट ऐक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।' बाद में नवविवाहित जोड़े, उनके परिजनों और बाकी रिश्तेदारों को इस भरोसे पर रिहा कर दिया गया कि वे अपने-अपने घरों में 14 दिन के होम क्वारंटीन का पालन करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+