डीन की सफाई-मैनेंजमेंट को बदनाम करने के लिए अपनी जेब में कॉकरोच लेकर आया था सर्जन

ऑपरेशन थियेटर में कॉकरोच मिलने के बाद अपनी गलती मानने के बजाए अस्पताल प्रशासन ने सर्जन को ही आरोपी बना दिया है। डीन का कहना है कि सर्जन अपनी जेब में कॉकरोच लेकर आया था।

मुंबई। हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आई थी, जिसमें ऑपरेशन थियेटर में एक डॉक्टर ने बीच में ऑपरेशन रोककर मोबाइल ने कॉकरोच का वीडियो बनाना शुरू कर दिया था। थाने के छत्रपति शिवजी महाराज अस्पताल के सर्जर संजय बरनवाल ने बीच में ऑपरेशन रोककर ओटी में घूम रहे कॉकरोच का वीडियो बनना शुरू कर दिया। ऐसा करने के पीछे उन्होंने कहा कि अस्पताल प्रशासन का ध्यान वहां फैली गंदगी की ओर खींचने के लिए उन्होंने ऐसा किया। लेकिन अब अस्पताल प्रशासन उन्हें ही दोषी मान रहा है।

Thane Doc Who Filmed A Cockroach In OT Accused By Hospital Dean Of Planting The Insect

मीडिया रिपोर्ट सामने आने के बाद अस्पताल के डीन सी मैत्रा ने सर्जन पर ही आरोप लगा दिया है। उन्होंने कहा है कि सीनियर आर्थोपेडिक सर्जन संजय बरनवाल ने अस्पताल और अस्पताल प्रशासन को बदनाम करने के लिए ऐसा किया। वो अपने साथ अपनी जेब में कॉकरोच लेकर आए थे और उसे ओटी में छोड़ दिया। फिर उन्होंने उसी का वीडियो बनाकर अस्पताल को बदनाम करने की कोशिश की। दरअसल 10 जनवरी को मिरर में इस बारे में रिपोर्ट छपने के बाद एडिशनल म्यूनिसिपल कमिश्नर सुनिल चव्हाण ने अस्पताल से स्पष्टीकरण की मांग की, जिसके बाद डीन ने इस घटना को लेकर डॉक्टर पर ही आरोप लगा दिया।

इस आरोप को लेकर सर्जन संजय बरनवाल ने कहा है कि ऐसा करना मरीज की जान के साथ जोखिम उठाना है। अगर प्रशासन ऐसी दलील दे रही है कि अस्पताल की सफाई कबी नहीं हो सकती। उन्होंने बताया कि कुछ दिनों पहले भी एक डॉक्टर को ओटी में कॉकरोच दिखा था, लेकिन उन्होंने प्रशासन को बताने के बजाए खुद उसे मारकर हटा दिया। वहीं मामला सामने आने के बाद म्यूनिसिपल कमिश्नर ने कहा है कि वो खुद अस्पताल जाकर हालात का जायदा लेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+