Thailand-Cambodia Conflict: तनाव के बीच भारतीय दूतावास ने जारी की एडवायजरी, काम की डिटेल जानें यहां
Thailand-Cambodia Conflict: थाईलैंड और कंबोडिया के बीच जारी तनाव को देखते हुए भारतीय दूतावास ने ट्रैवल एडवायजरी जारी की है। भारतीय दूतावास ने यहां रह रहे भारतीय नागरिकों को हिंसा प्रभावित सीमावर्ती क्षेत्रों में जाने से बचने की सलाह दी है। सरकारी 'थाई पब्लिक ब्रॉडकास्टिंग सर्विस' की ओर से यह जानकारी प्रसारित की गई है। इसके अलावा, एडवाइजरी में निर्देश दिया गया है कि थाईलैंड आने वाले सभी भारतीय यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे 'टीएटी न्यूजरूम' समेत स्थानीय प्रशासन के आधिकारिक स्रोतों से जानकारी लेते रहें।
थाईलैंड और कंबोडिया की सीमा पर गुरुवार को शुरू हुई झड़पों में दोनों पक्षों के कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई है और कई अन्य घायल हो गए हैं। थाईलैंड के पर्यटन प्राधिकरण के एक पोस्ट के हवाले से कहा कि जिन स्थानों को हिंसा प्रभावित क्षेत्र के तौर पर चिह्नित किया गया है, वहां की यात्रा करने से बचें।

Thailand-Cambodia Conflict के बीच प्रशासन अलर्ट
थाईलैंड और कंबोडिया के बीच तनावपूर्ण हालात को देखते हुए सीमावर्ती 7 प्रांतों को बंद कर दिया गया है। स्थानीय प्रशासन ने पर्यटकों से अपील की है कि इन जगहों की यात्रा से बचें।
टीएटी की एक रिपोर्ट के अनुसार, सीमा पर हालिया सुरक्षा घटनाओं को देखते हुए रॉयल थाई आर्मी ने कई बॉर्डर चेकपॉइंट्स और पर्यटक स्थलों को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है। सुरक्षा एजेंसियां स्थिति पर करीब से नजर बनाए हुए हैं। इन हिंसाग्रस्त इलाकों में सुरक्षा मुस्तैद कर दी गई है। इमर्जेंसी मेडिकल सुविधाओं के लिए अस्थायी कैंप लगाए गए हैं।
यह भी पढ़ें: Angkor Wat Temple: दुनिया का सबसे बड़ा हिंदू मंदिर 'अंगकोरवाट', क्या इस पर भी होगा थाईलैंड-कंबोडिया में विवाद?
कंबोडिया और थाईलैंड के बीच किस बात का झगड़ा है?
थाईलैंड और कंबोडिया एक दूसरे के साथ भीषण युद्ध में उलझे हुए हैं। दोनों देशों के बीच जारी तनाव ने एशिया में एक नया संकट खड़ा कर दिया है। थाई सेना ने एफ-16 लड़ाकू विमानों से कंबोडिया के सैन्य ठिकानों पर हमला किया था। कंबोडिया की ओर से भी जवाबी कार्रवाई हुई है। दोनों देशों के बीच वैसे तो कई किलोमीटर जमीन को लेकर विवाद है, लेकिन 2008 में एक 900 साल पुराने मंदिर को लेकर संघर्ष हिंसक हो गया था।
साल 2012 में भी दोनों देशों के बीच भीषण संघर्ष हुआ, जिसके बाद साल 2013 में संयुक्त राष्ट्र की अदालत में इस मामले को सुलझा लिया गया था। इस साल मई के महीने में कंबोडियाई सैनिक की मौत के बाद तनाव फिर से बढ़ गया है।
यह भी पढ़ें: Thailand Vs Cambodia: शिव मंदिर के कारण थाईलैंड-कंबोडिया के बीच जंग शुरू, एक दूसरे पर दागे तोप के गोले
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications