पहले से बुक था राहुल बाबा का बैंकॉक से वापसी का टिकट और मम्मी सोनिया को पता नहीं था?
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी 56 दिनों बाद दिल्ली वापस लौटे हैं। राहुल के आने के बाद कांग्रेस पार्टी में खासा खुशी का माहौल है। कहीं मिठाईयां बांटी जा रही हैं तो कहीं पटाखे छोड़े जा रहे हैं। ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि कल से राहुल गांधी पार्टी कार्यभारों पर ध्यान देंगे। पहले जो जानकारी सूत्रों से मिल रही थी कि राहुल गांधी बैंकॉक छुट्टियां मनाने गये थे अब वो कंफर्म हो गई है।

जी हां राहुल गांधी सोमवार 16 फरवरी 2015 को दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशल एयरपार्ट टर्मिनल 3 से थाई एयरवेज से बैंकॉक के लिए रवाना हुए थे। वो बिजनेस क्लास में थे और विमान का नंबर TG332 था। टिकट में आप देख सकते हैं कि राहुल गांधी की 16 अप्रैल की वापसी की टिकट थी। विमान को 10 बजकर 35 मिनट पर लैंड होना था लेकिन विमान 40 मिनट देरी से पहुंचा।
जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक राहुल गांधी कांग्रेस में अपनी भूमिका को और विस्तार दे सकते हैं। वहीं यह भी उम्मीद जताई जा रही है कि राहुल गांधी इस रविवार (19 अप्रैल) को भूमि अधिग्रहण बिल के खिलाफ किसानों की एक रैली को संबोधित करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications