JK: नमाज पढ़ कर लौट रहे पुलिस इंस्पेक्टर की आतंकियों ने गोलीमार कर की हत्या

अनंतनाग। जम्मू-कश्मीर में सोमवार को अनंतनाग जिले में मस्जिद से घर लौट रहे पुलिस अफसर मोहम्मद अशरफ भट की आतंकियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना जिले के बिजबहेड़ा इलाके की है। इंस्पेक्टर मोहम्मद अशरफ भट को बिजबेहरा उप-जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। भट फिलहाल पुलवामा जिले के लेथपुरा में पुलिस प्रशिक्षण केन्द्र में तैनात थे।

Terrorists shot dead a police officer in Anantnag jammu kashmir

पुलिस के अनुसार, पुलवामा जिले के लेथपोरा में तैनात इंस्पेक्टर मोहम्मद अशरफ भट अनंतनाग के बिजबिहाड़ा के चांदपोरा में परिवार के साथ रहते थे। उनके पिता दूसरे घर में रहते हैं। सोमवार की शाम लगभग साढ़े 6.30 बजे वह नमाज पढ़ने के लिए पास की मस्जिद में गए और वहां से लौटते समय पिता की खैरियत पूछने के लिए जा रहे थे। तभी घात लगाकर बैठे आतंकियों ने उन्हें गोली मार दी।

आतंकियों ने मोहम्मद अशरफ भट पर ताबड़तोड़ फायरिंग की और फरार हो गए। जिससे वह बुरी तरह घायल होकर गिर पड़े। अचनाक हुई गोलीबारी की आवाज सुन लोग मौके पर पहुंचे तो अशरफ जमीन पर लहूलुहान पड़े हुए थे। लोगों ने उन्हें स्थानीय अस्पताल में पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया।

जम्मू कश्मीर पुलिस अधिकारी की हत्या की अभी तक किसी आतंकी संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली है। अशरफ के परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटियां व एक बेटा है। जबकि उनके मां-पिता दूसरे घर में रहते हैं। पुलिस हमलावरों की तलाश के लिए इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रही है। वहीं जम्मू कश्मीर के डीजीपी ने पुलिस अफसर की हत्या पर शोक जताया है। और अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। बता दें कि, इस वर्ष जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों मे अब तक पुलिस के 20 जवान और अधिकारी मारे जा चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+